मनोरंजन

Tunisha Sharma: तुनिशा से जबरन काम करवाती थी मां, एक-एक पैसे के लिए बेटी को मोहताज बनाया- शीजान की बहनों का सनसनीखेज दावा

Tunisha Sharma:  तुनिशा शर्मा मर्डर केस में एक्ट्रेस की मां ने एक्टर शीजान खान को अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया है. इस केस में शीजान 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है. अब एक्टर की मां और दोनों बहनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शीजान का बचाव किया है. तुनिशा शर्मा की मां के लगाए आरोपों पर पलटवार किया है. ये भी बताया कि शीजान-तुनिशा का ब्रेकअप नहीं हुआ था.

क्या कहा शीजान की फैमिली ने?

शीजान की बहन ने कहा- तुनिशा से मेरा बहन का रिश्ता था. तुनिशा का हिजाब वाला फोटो शो का है. हम जब माइथो शो करते हैं तो हिंदी सीखते हैं. किसी लैंग्वेज का धर्म से क्या लेना देना. कोई भी भाषा बोलने का मतलब कंवर्ट होना नहीं. रिलीजन पर्सनल होता है. हम किसी को फोर्स नहीं करते. आप कहां रिलीजन पर अटके हैं. यहां मेंटल हेल्थ का सवाल है. तुनिशा के हिजाब वाली फोटो सेट की है. तुनिशा ने सीन के दौरान हिजाब पहना था. उसी सीन का ये फोटो है. सेट पर गणपति सेलिब्रेशन हो रहा था. पवन शर्मा (तुनिशा के मैनेजर/मामा) ने जो कहा कि हिजाब पहनाया है, गलत है. हिजाब चैनल की तरफ से पहनाया गया है हमारी तरफ से नहीं.

ये भी पढ़ें- शादी की खबरों के बीच New Year पार्टी में नजर आए कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर भी मौजूद…

मैंने तुनिशा के बर्थडे का प्लान किया था. उनकी मां इस बारे में जानती थीं. तुनिशा को फैमिली पसंद थी. पर उनकी मां मीडिया के साथ लैविश पार्टी चाहती थी. तुनिशा का फैमिली में बराबर इंवॉल्वमेंट था. टैटू कोई किसी को जबरदस्ती नहीं बनवाया जा सकता. टैटू बनवाना उसकी बकेट लिस्ट में दूसरी चीज थी. सारी चीजों को तोड़ मोड़कर बताया गया है. आप मेंटल हेल्थ को हटाकर सब बातें कर रहे हो. तुनिशा की मां उनका ध्यान नहीं रख पाईं. तुनिशा काम नहीं करना चाहती थी. वो घूमना चाहती थी. हमें बहुत फक्र है कि हमने 5 महीने उसे बहुत खुशी दी है. तुनिशा की मां उन्हें बार-बार फोन करती थी. गुस्से में तुनिशा अपना फोन फेंक देती थी. तुनिशा की मां जबरन उससे काम करवाती थी. वो शूट पर नहीं जाना चाहती थी. तुनिशा को कभी मां का प्यार नहीं मिला है. तुनिशा 15 दिन से काफी ज्यादा परेशान थीं. उनकी मां की जिम्मेदारी नहीं थी कि वो सेट पर उसके साथ आए?

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

5 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

20 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

46 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

46 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

1 hour ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

1 hour ago