देश

UP Politics: ‘मुस्लिम यूनिवर्सिटी है इसलिए…’, AMU में फिलिस्तीन के समर्थन में हुई नारेबाजी के बाद सपा सांसद का चौंकाने वाला बयान

UP News: दो दिन पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) में फिलिस्तीन के समर्थन में छात्रों द्वारा निकाले गए पैदल मार्च और की गई नारेबाजी को लेकर सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (Dr Shafiqur Rahman Barq) का बयान सामने आया है. उन्होंने इस पूरे मामले को मुस्लिमों समाज से जोड़ते हुए कहा, “एएमयू मुस्लिम यूनिवर्सिटी है इसलिए 24 घंटे इनकी आंखों में खटकती रहती है.”

इसके मुकाबले नहीं है कोई दूसरी यूनिवर्सिटी

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सपा के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, “अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को कुछ लोग बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उस यूनिवर्सिटी के मुकाबले की कोई यूनिवर्सिटी नहीं है.” उन्होंने यूनिवर्सिटी को लेकर कहा, “उसके चरित्र पर कोई सवाल नहीं उठा सकते.” साथ ही फिलिस्तीन के समर्थन में लगाए गए नारे को लेकर कहा,” किसी लड़के ने नारे लगा दिए होंगे, मुझे इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन हम तो अपने देश के साथ हैं.” बता दें कि फिलिस्तीन आतंकी संगठन हमास ने शनिवार को अचानक इजरायल पर हमला बोल दिया था और तमाम मासूम बच्चों व महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया था. इसी के बाद अब इजरायर ने युद्ध की घोषणा करते हुए लगातार गाजा पट्टी और फिलिस्तीन के ठिकानों पर हमला कर रहा है. युद्ध लगातार जारी है.

ये भी पढ़ें- Israel Palestine War: हमास का अड्डा बताकर इजरायल ने तबाह कर दी इस्लामिक यूनिवर्सिटी, एयरफोर्स ने गाजा की हवा में घोला बारूदी जहर

अच्छी नहीं है भाजपा की हालत

पांच राज्यों में होने जा रहे चुनाव को लेकर सपा सांसद ने कहा कि इन राज्यों में बीजेपी की हालत अच्छी नहीं है. उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव होने जा रहा है, जनता बदलाव चाहती है. विपक्ष के गठबंधन की उन राज्यों में जीत होगी. वहीं डॉक्टर बर्क ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि, 500 साल बाद बाबरी मस्जिद वापस ले ली है तो पाकिस्तान से सिंध को भी वापस लेंगे, को लेकर कहा कि बाबरी मस्जिद तो यहां इन्होंने गैरकानूनी तरीके से अपनी ताकत के बल पर कब्जे में ले ली और उसे तोड़ दिया. यही नहीं अब वहां पर मंदिर बना रहे हैं. भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए सपा सांसद ने कहा कि, इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता. इसी के साथ कहा कि पाकिस्तान का सिंध ले लेना आसान बात नहीं है. वहां बहुत टेढ़ी बात है. वहां का मसला अलग है. साथ ही सीएम योगी के बयान को लेकर कहा कि यह कोई कानूनी बात तो कर नहीं रहे हैं यह तो अपनी ताकत की बात कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago