देश

Delhi-NCR Greenfield Expressway: दिल्ली-NCR में बनेगा एक और एक्सप्रेसवे, जानिए किन शहरों को जोड़ेगा, कितनी होगी लंबाई

Delhi-NCR Greenfield Expressway: राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली-NCR में अब एक और नया एक्सप्रेसवे बनवाया जा रहा है, जिसकी लंबाई 86 किलोमीटर होगी. सरकार ने उसे दिल्ली-एनसीआर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे नाम दिया है. बताया जा रहा है कि यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनेगा. हाल में ही दिल्ली को मुंबई से जोड़ने के लिए नया एक्सप्रेसवे तैयार हुआ है. इससे दिल्ली से मुंबई आने-जाने का रास्ता और आसान हो जाएगा.

हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से आने वाले वाहन सीधे मुंबई जा सकेंगे

दिल्ली-एनसीआर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के तैयार होने के बाद सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से आने वाले वाहन दिल्ली में आए बिना ही मुंबई जा सकेंगे. इस एक्सप्रेस-वे से ना सिर्फ दिल्ली में ट्रैफिक का बोझ कम होगा बल्कि मुंबई का रास्ता भी आसान हो जाएगा. एक अधिकारी ने बताया कि इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई 86 किमी होगी. उन्‍होंने कहा- इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद एक सड़क दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को पनियाल के पास हाईवे 148बी से जोड़ेगी.

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर देश में बन रहे नए एक्सप्रेसवे की जानकारी दी.

 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा

बताते चलें कि हाईवे 148बी की ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेसवे (हाईवे-152डी) से कनेक्टिविटी है. दोनों एक्सप्रेसवे के बीच जुड़ाव से उत्तर भारत और मुंबई के बीच सीधा संपर्क हो जाता है. इससे चंडीगढ़ से दिल्ली, नारनौल और जयपुर की दूरी कम होगी. वहीं, सरकार के एक प्रोजेक्‍ट के तहत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. इसी के लिए 86 किमी लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तैयार किया जा रहा है.

यह भी पढ़िए: Bengaluru-Mysuru Highway: 118 किमी लंबे बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- ब्याज समेत चुकाएंगे आपका प्यार

हरियाणा के नारनौल से राजस्थान के अलवर तक होगी कनेक्टिवटी

जो नया एक्सप्रेसवे होगा, वह हरियाणा के नारनौल से राजस्थान के अलवर तक किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट पर 1400 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. इस बारे में एनएचएआई के परियोजना निदेशक मुकेश कुमार मीना ने जानकारी दी. उन्‍होंने कहा- इस काम को दो फेज में बांटा गया है. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उन्‍होंने बताया कि पूरे प्रोजेक्ट को खत्म करने के लिए 2 साल का समय निर्धारित किया गया है. उन्‍होंने कहा कि जो एक्सप्रेसवे अभी तैयार हुआ है उसको ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago