देश

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड एक दुर्घटना, एक कौम को धर्म के नाम पर टारगेट करना गलत- बोले अशोक गहलोत

Shraddha Murder Case: दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है. इस मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. तो वहीं अब राजनीति भी शुरू हो गई है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हत्याकांड को एक दुर्घटना बताया है. उन्होंने कहा कि सदियों से अंतर धर्म में शादियां होती हैं, ये नई बात तो नहीं है. साथ ही गहलोत ने कहा कि एक कौम विशेष को टारगेट किया जा रहा है. और उसी के आधार पर राजनीति भी हो रही है.

इससे पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) पर अब तक चुप्पी क्यों साध रखी है. उन्होंने तो नारा दिया था लड़की हूं, लड़ सकती हूं और आज एक लड़की की मौत पर ही चुप हैं. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रियंका अपने वोट बैंक को सुरक्षित रखने के लिए चुप हैं.

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) पर बयान देते हुए कहा कि ये बहुत ही दर्दनाक है और इसे हमारे समाज में बर्दास्त नहीं किया जा सकता.

लिव-इन में रहते थे श्रद्धा और आफताब

आफताब पूनावाला और श्रद्धा वालकर पिछले कई सालों से एक दूसरे के साथ लिव-इन में मुंबई में रहते थे. बीते आठ मई को दोनों दिल्ली के महरौली इलाके में शिफ्ट हो हुए थे. जिसके कुछ दिनों बाद आफताब और श्रद्धा में किसी बात को लेकर लड़ाई के दौरान आफताब ने उसे मौत के घाट उतार दिया.

ये भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: बैग में रखकर श्रद्धा के शव के टुकड़ों को लगाने जा रहा था ठिकाने? CCTV फुटेज में दिखा आफताब

श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए गए थे

आरोप है कि अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब उसके शव के 35 टुकड़े किए थे. आफताब ने शव के सभी टुकड़ों को एक-एक कर ठिकाने लगा दिया था. पुलिस ने आरोपी ब्वॉयफेंड आफताब को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जांच कर रही पुलिस टीम श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों की तलाश भी कर रही है. इसके साथ ही पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों कहां-कहां घूमने गए थे और रुके थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

9 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

17 minutes ago

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

21 minutes ago

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

24 minutes ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

37 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

39 minutes ago