दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 2012 के छावला गैंगरेप-हत्या कांड में पहले से मौत की सजा पाए 3 आरोपियों को बरी करने के फैसले के खिलाफ SC में एक समीक्षा याचिका दायर करने को मंजूरी दी है. इस मामले का प्रतिनिधित्व करने के लिए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अतिरिक्त SG ऐश्वर्या भाटी की नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई है. दिल्ली गृह विभाग के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है.
उत्तराखंड के पौड़ी जिले की रहने वाली पीड़िता गुरूग्राम साइबर सिटी में काम करती थी. साल 2014 में निचली अदालत ने मामले को ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ करार देते हुए तीनों आरोपियों को मौत की सजा की सजा सुनाई थी. निचली अदालत के इस फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट ने भी सही ठहराया था. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर को तीनों आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाया था.
IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…
16 सितंबर 2026, बुधवार को भाद्रपद शुक्ल पंचमी के साथ स्कंद षष्ठी और बलराम जयंती…
16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…
India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…
Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…