देश

Shraddha Murder Case: आफताब के पोस्ट नार्कों में नहीं मिली पुख्ता जानकारी, ‘ब्रेन मैपिंग’ से बाहर आ सकता है सच!

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वालकर मर्डर केस की परते धीरे-धीरे अब खुलने लगी है. आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab poonewala) के नार्कों टेस्ट के बाद पुलिस को कई महत्तवपूर्ण जानकारी मिली है. नार्कों टेस्ट में आफताब ने पुलिस को कई मुश्किल सावलों के जवाब दे दिए थे. जिसके बाद पुलिस के लिए सबूत जुटाना थोड़ा आसान हो गया है. आफताब का आज (शुक्रवार) का पोस्ट नार्कों टेस्ट (Post Narco Test) पूरा हो चुका है. मिली जानकारी के मुताबिक आफताब का पोस्ट नार्कों टेस्ट करीब 37 मिनट तक चला. नार्कों टेस्ट में FSL की चार सदस्यीय टीम ने आफताब से पूछताछ की.

पोस्ट नार्कों टेस्ट में आफताब से पूछताछ होने के बाद कुछ सवालों के जवाब तो मिले हैं, लेकिन पुलिस को अभी तक वो सुराग नहीं मिले हैं. जिससे वो कोर्ट में आरोपी को ठोस सबूत के आधार पर दोषी ठहराया जा सके. खबरों के मुताबिक जानकारी मिल रही है कि पुलिस अब आरोपी आफताब की ब्रेन मैपिंग करा सकती है.

नार्को-एनालिसिस टेस्ट नहीं मिली खास जानकारी

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आफताब के पॉलीग्राफ और नार्को-एनालिसिस टेस्ट से कोई नई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है. लेकिन पुलिस का ये भी कहना है कि आफताब ने नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान पूरा सहयोग किया है. दोनों जांचों में आफताब की एक जैसी प्रतिक्रिया रही है.आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट (Narco Test) गुरुवार को दिल्ली के रोहिणी स्थित आंबेडकर अस्पताल में हुआ था. दिल्ली पुलिस सुबह आफताब पूनावाला को तिहाड़ जेल (Tihar Jail) से अंबेडकर अस्पताल लेकर पहुंची थी.

ये भी पढ़ें- Gujarat Election: ‘सस्ते सिलेंडर का करोगे क्या…बंगालियों के लिए मछली पकाओगे?’- बयान पर मचा बवाल तो परेश रावल ने मांगी माफी

जल्द आ सकती है श्रद्धा वालकर DNA रिपोर्ट

आफताब ने अपने नार्को-एनालिसिस टेस्ट के दौरान भी यही बात कही थी कि उसने श्रद्धा वालकर की हत्या की थी, जब उसने उसे हमेशा के लिए छोड़ने की धमकी दी थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था. टेस्ट के दौरान उसने ये भी बताया कि उसने कैसे श्रद्धा की हत्या की और शव के कैसे टुकड़ करके ठिकाने लगाया. पुलिस के अनुसार, श्रद्धा वालकर की डीएनए रिपोर्ट अगले सप्ताह आने की उम्मीद है, जिसमें कहा गया है कि अब तक जंगल से बरामद की गई हड्डियों का विश्लेषण किया जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

3 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

3 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

5 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

5 hours ago