मनोरंजन

Movies Releasing in December: 2022 के आखिरी महीने में धमाके के लिए तैयार हैं ये 9 फिल्में, देखें लिस्ट

Movies Releasing in December:  साल 2022 का अंत सिने लवर्स के लिए और भी खास होने वाला है, क्योंकि फिल्म मेकर्स ने छुट्टियों के इस सीजन अपनी ऑडियंस के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा है. दिसंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है और आज से लेकर साल के अंत तक बॉक्स ऑफिस और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई रिलीज की झड़ी लगने वाली है.

इस महीने रिलीज होने वाली फिल्मों में हर प्रकार की फिल्में शामिल हैं. थ्रिलर से लेकर कॉमेडी और रोमांस तक ऑडियंस को सब कुछ देखने को मिलने वाला है.

एन एक्शन हीरो

अगर आप एक्शन फिल्मों के फैन हैं तो ये फिल्म आप के लिए बिल्कुल सटीक है. ‘एन एक्शन हीरो’ में आयुष्मान खुराना पहली बार एक्शन करते नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 2 दिसंबर को थिएटर में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है.

फ्रेडी

कार्तिक आर्यन और अलाया एक की फिल्म ‘फ्रेडी’ 2 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन बिल्कुल ही नए अवतार में नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- KBC14: रोजाना 200 रु की कमाई, पानवाले ने शो में जीते 12.50 लाख, जानिए इन पैसों से वो क्या करेंगे

इंडिया लॉकडाउन

मधुर भंडारकर कोरोना के दौरान लॉकडाउन से पीड़ित लोगों की कहानी को पर्दे पर लेकर आ रहे हैं. ये फिल्म कोरोना के दौरान प्रवासी मजदूरों की जिंदगी के संघर्ष को दर्शाती है. ये फिल्म 2 दिसंबर को जी5 पर रिलीज होने वाली है.

सलाम वेंकी

‘सलाम वेंकी’ में काजोल एक मां का किरदार निभाते नजर आने वाली हैं. ये फिल्म एक मां के त्याग और बलिदान को दर्शाती है. काजोल की ये फिल्म 9 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होने वाली है.

वध

नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म ‘वध’ एक साइकलॉजिकल थ्रिलर है. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. ये फिल्म 9 दिसंबर को थिएटर में दस्तक देने वाली है.

गोविंदा नाम मेरा

विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी की ये फिल्म 16 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में विक्की कौशल कियारा और भूमि के बीच फंसे नजर आएंगे.

अवतार: द वे ऑफ वॉटर

‘अवतार’ के एक दशक बाद आ रही सीक्वल फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ 16 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

सर्कस

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म सर्कस क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है. रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 23 दिसंबर को थिएटर रिलीज के लिए तैयार है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

मध्य प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का आगाज: सीएम मोहन यादव और नितिन गडकरी 351 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

MP SUGAM PARIVAHAN SEVA LAUNCH: मध्य प्रदेश में सरकारी निगरानी वाली सुलभ और सुरक्षित यात्री…

7 hours ago

लापरवाही बनी काल! यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग से 9 मौतें

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में आग…

8 hours ago

दलबदल का खेल: चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों-विधायकों ने पार्टियां बदलीं — जानिए किस राज्य में हुआ सबसे बड़ा परिवर्तन

एडीआर ने नेशनल इलेक्शन वॉच के साथ लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए निर्वाचित…

8 hours ago

60 का दूल्हा, 23 की दुल्हन… तानों की परवाह किए बिना पिंकू संग वर्षा ने लिए सात फेरे

बिहार के लखीसराय में 60 साल के पिंकू सिंह ने 23 साल की वर्षा रानी…

8 hours ago

रिटायर्ड जजों की सुविधाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- केंद्र से बनाई जाए राष्ट्रीय नीति

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों को मिलने वाली सुविधाओं में राज्यों के बीच…

8 hours ago

चिता की आग और मोक्ष की नगरी, क्या आपने देखी है बनारस की इस दुनिया की असली तस्वीर?

बनारस को मोक्ष की नगरी कहा जाता है, लेकिन इसी शहर की चिताओं के बीच…

9 hours ago