देश

Shraddha Murder Case: यूपी के मंत्री ने सीएम योगी को चिट्ठी लिख की इस कानून में बदलाव की मांग, बोले- दोषियों को मिले फांसी

श्रद्धा मर्डर केस पर उत्तर-प्रदेश के मंत्री राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिठ्ठी लिखकर कानून में बदलाव की मांग की है. इस चिट्ठी में मंत्री ने श्रद्धा के हत्यारोपी आफताब को फांसी देने की अपील की है.

दिल्ली में जिस हैवानियत के साथ आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या की उसने पूरे देश को हिला दिया. आफताब ने पहले श्रद्धा का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतारा. इसके बाद उसने श्रद्धा की बॉडी को आरी से 35 टुकड़े करके जंगल में  फेंक दिया. बताया जा रहा है कि, आफताब ने श्रद्धा के कत्ल की योजना पहले ही बना चुका था. इसके लिए उसने कई हॉलीवुड क्राइम मूवीज और वेब सीरीज देखी. वहीं यूपी के मंत्री राजेश्वर सिंह ने इसे लव जिहाद’ का मामला बताया है. 

कानून में उठी बदलाव की मांग

श्रद्धा की बड़े ही बेरहमी से कत्ल पर हर तरफ भयंकर आक्रोश देखा जा रहा है. इस जघन्य अपराध के लिए आरोपी आफताब को फांसी देने की मांग की जा रही है. लखनऊ के सरोजनी नगर से विधायक और मंत्री राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी को पत्र को लिखकर कानून में बदलाव की मांग की है. उन्होंने  UPPCR Act-2021 में संशोधन कर ऐसे मामलों को गैर जमानती बनाने की अपील की है. सीएम योगी को लिखी गई चिट्ठी में मंत्री ने कहा है कि ऐसे  मामलों की जांच 60 दिन में पूरी होनी चाहिए. उन्होंने कहा है कि इस तरह के मामले में ट्रायल मुकदमा दर्ज होने के 60 दिन के भीतर पूरा होना चाहिए. राजेश्वर सिंह ने चिट्ठी में श्रद्धा के आरोपी आफताब को फांसी की सजा देने के अपील करते हुए लिखा है कि, बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराध के लिए केवल मृत्युदंड का प्रावधान होना चाहिए.

बता दें पुलिस लगातार श्रद्धा मर्डर केस की जांच कर रही है. मंगलवार को पुलिस आरोपी आफताब को क्राइम स्पॉट पर ले जाकर सीन रिक्रिएट कराया. बताया जा रहा है कि पुलिस को श्रद्धा की बॉडी के 10 अंग बरामद हुए हैं. पुलिस ने इन अंगों को जांच के लिए फॉरेंसिक विभाग भेज दिया है. पुलिस श्रद्धा के मोबाइल फोन की तलाश कर रही है जिसे आफताब ने स्विच ऑफ करके सुनसान इलाके में फेंक दिया था. 

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

35 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

53 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago