आचार्य प्रमोद कृष्णम.
Acharya Pramod Krishnam: संभल स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम आज से तीन दिवसीय बिहार प्रवास पर हैं. वे श्री कल्कि धाम के निर्माण के लिए विशेष रूप से हो रहे ‘शिलादान महायज्ञ’ अनुष्ठान में श्रद्धालुओं को शामिल होने के लिए प्रेरित करने आए हैं.
बिहार राज्य प्रतिनिधि अजीत शुक्ला ने बिहारवासियों को इस यज्ञ में अपना योगदान देने की अपील की. उनकी ओर से बताया गया कि संभल जिले के एचौड़ा कम्बोह में श्री कल्कि धाम निर्माण के संस्थापक व संरक्षक आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज 23 जनवरी से 25 जनवरी तक बिहार में अपने तीर्थ स्थल श्री कल्कि धाम का प्रचार-प्रसार करेंगे.
अजीत कुमार शुक्ला ने बताया कि श्री कल्कि धाम के निर्माण को लेकर शिला दान महायज्ञ का विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है. ऐसे में भक्त जन अपने पूर्वजों के नाम की एक शिला धाम के गर्भ गृह में स्थापित कर सकते हैं. बिहार भ्रमण के दौरान आचार्य पवित्र यज्ञ में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने को लेकर आवाह्न करेंगे.
कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम हिंदू समाज में धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक सुधार के लिए एक प्रेरणास्त्रोत माने जाते हैं. उनका जीवन इस बात का एक उदाहरण है कि कैसे सही मार्गदर्शन से समाज को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और साधना से कल्कि धाम को एक महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र के रूप में स्थापित कराया है. वे अपनी शिक्षाओं के माध्यम से मानवता, प्रेम, और सत्य का प्रचार करते हैं. उनका उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और जीवन के उच्चतम आदर्शों को सिखाना है. उनके जन्मदिन के अवसर पर, भक्तगण और अनुयायी उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं. इस दिन विभिन्न धार्मिक आयोजन, कीर्तन, प्रवचन और भंडारे का आयोजन किया जाता है.
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…