देश

PM मोदी आज बुलंदशहर से फूंकेंगे चुनावी बिगुल, करेंगे 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है, आज 25 जनवरी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पहली चुनावी रैली होने जा रही है. सोमवार को अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद, बुलंदशहर में रैली 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी. वहीं रैली से पहले पीएम मोदी 20 हजार करोड़ की परियोजना को हरी झंडी भी दिखाएंगे.

पीएम मोदी यहां डिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (DFCCIL) के ईस्टर्न कॉरिडोर के 181 किमी लाइन का उद्घाटन भी करेंगे. इसी क्रम में वे न्यू खुर्जा स्टेशन से मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस 181 किमी लंबे कॉरिडोर का यह भाग बुलंदशहर के न्यू खुर्जा से हरियाणा के न्यू रेवाड़ी स्टेशन के बीच है. वहीं बुलंदशहर में पीएम मोदी नव निर्मित मेडिकल कॉलेज और हाईवे का लोकार्पण भी करेंगे. बता दें कि आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जयपुर पहुंचेंगे जहां पीएम मोदी उनकी अगवानी करेंगे और दोनों नेता एक साथ गुलाबी शहर का दौरा करेंगे.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश है बीजेपी के लिए खास

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहर में भारी मतदान की संभावना को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता और भाजपा नेता चुनावी रैली की तैयारियों में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं. बता दें कि 2019 में छह निर्वाचन क्षेत्रों में हार के साथ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 14 सीटों में से आठ पर भाजपा का कब्जा है. वही कहा जा रहा है कि पीएम मोदी 2024 के चुनावों में इन सीटों पर स्थिति बदलने की तैयारी कर रहे हैं. पीएम मोदी बुलंदशहर से चुनाव अभियान शुरू करने के लिए तैयार हैं, जिसका लक्ष्य पहले से लड़े गए क्षेत्रों में मतदाताओं और समर्थकों से जुड़ना और जीत का मंत्र साझा करना है.

इसे भी पढ़ें: पेरिस से सीधे आज जयपुर आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, गणतंत्र दिवस समारोह के हैं मुख्य अतिथि, PM मोदी और मैक्रों के पोस्टरों से सजा गुलाबी शहर

पांच लाख लोगों के रैली में शामिल होने की उम्मीद

बीजेपी का दावा है कि बुलंदशहर में पीएम मोदी की रैली में करीब पांच लाख लोग शामिल होंगे. 25 जनवरी को बुलंदशहर के नवादा गांव में प्रधानमंत्री की निर्धारित सार्वजनिक रैली में लोगों का भरपूर समर्थन मिलने की उम्मीद है, जिसमें मेरठ कमिश्नरी में एक शूटिंग रेंज क्षेत्र भी शामिल है. पीएम की रैली को देखते हुए यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

10 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

15 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

22 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

52 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

1 hour ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

2 hours ago