देश

Srishti Rescue Operation: 300 फीट गहरे बोरवेल में फंसी सृष्टि हार गई जिंदगी की जंग, 52 घंटे बाद निकाल पाई थी रोबोटिक टीम

Srishti Rescue Operation: तीन दिनों की जद्दोजहद के बाद भी मध्य प्रदेश के सीहोर के मुंगावली में बोरवेल में फंसी सृष्टि को नहीं बचाया जा सका. करीब 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की सृष्टि को गुरुवार को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. नन्ही सी बच्ची को तीन दिन की कोशिशों के बाद रोबोटिक एक्सपर्ट टीम बोरवेल से बाहर निकाल पाई थी.

सीहोर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष तिवारी ने कहा कि हम बच्ची को नहीं बचा पाए. शव का पोस्टमॉर्टम डॉक्टर की दो टीमों द्वारा किया गया है. जिसका खेत है उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई करेंगे. वहीं SP मयंक अवस्थी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद धाराओं में इजाफा किया जाएगा. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और वैधानिक नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है. हमने खेत मालिक और बोर करने वाले के ख़िलाफ FIR दर्ज़ की है. हमने धारा 188, 308 और 304 के तहत मामला दर्ज़ किया है.

वहीं पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर फैसल खान ने बताया कि बच्ची की मृत्यु दम घुटने के कारण हुई है और उसकी मृत्यु करीब 40 घंटे पहले हुई थी. बता दें कि सृष्टि मंगलवार को दोपहर में करीब एक बजे बोरवेल में गिरी थी और तभी से उसे बचाने की कोशिश की जा रही थी.

बुधवार को भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था, ‘‘मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सृष्टि नाम की बच्ची बोरवेल में गिर गई थी और तभी से उसे बचाने के प्रयास चल रहे हैं. शुरुआत में वह बोरवेल में करीब 40 फुट की गहराई में फंसी थी, लेकिन उसके बचाव अभियान में लगी मशीनों के कंपन के कारण, वह लगभग 100 फुट और नीचे खिसक गई, जिससे कार्य और कठिन हो गया है.’’

ये भी पढ़ें: Bihar News: पुल के खंभे के बीच 20 घंटे तक फंसा रहा बच्चा, NDRF ने कड़ी मशक्कत से निकाला

सेना की एक टीम भी सृष्टि को बचाने में जुटी हुई थी जबकि एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ की टीमें पहले से ही इस काम में जुटी थीं. 12 अर्थमूविंग और पोकलेन मशीनें भी बचाव अभियान में लगी हुई थीं लेकिन नन्ही सी बच्ची को तमाम कोशिशों के बाद भी बचाया नहीं जा सका.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

40 minutes ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

1 hour ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

1 hour ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

2 hours ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

2 hours ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

3 hours ago