देश

रुबीना खान बनी रूबी अवस्थी, यूपी के इस जिले में मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के के साथ मंदिर में लिए सात फेरे

Rubina Khan: रूबी अवस्थी नाम की महिला की इन दिनों का फाफी ज्यादा चर्चा हो रही है. आखिर कौन है रूबी अवस्थी…चलिए बताते हैं ये वो महिला है जिसने धर्म को एक तरफ रखकर अपने प्यार को हासिल किया है. युवती का नाम पहले रुबीना खान था लेकिन इस युवती ने अपनी प्रेमी का पाने के लिए मजहब की दीवार को तोड़ दिया और कानून के माध्यम से अपना धर्म बदलकर रुबीना खान से रूबी अवस्थी बन गयी. जानकारी के मुताबिक लड़की ने अपने प्रेमी से अब शादी कर ली है. वहीं अब इस शादी की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है.

बता दें कि रुबीना खान उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की रहने वाली है. धर्म अलग होने की वजह से इनकी शादी में काफी मुश्किलें आ रही थीं, लेकिन रूबी ने हिम्मत न हारते हुए अपने प्रेमी से शादी करने की हर मुमकिन कोशिश की और अंत में उसे कामयाबी भी मिल गई.

लड़की के परिवार वालों ने किया विरोध

रूबी खान मुस्लिम धर्म से आती हैं और उनको शेष कुमार नाम के हिंदू युवक से प्रेम हुआ. लड़की शुरूआत में अपने प्रेमी के साथ मुंबई चली गई. जिसके बाद लड़की के घरवालों ने उसे नाबालिग बताते हुए लड़के पर अपहरण का केस दर्ज करा दिया. मामला धर्म से जुड़ा था इसलिए पुलिस ने सक्रिय होकर जांच शुरू की और दोनों को मुंबई से बहराइच लेकर आयी. जिसके बाद लड़की ने कोर्ट के माध्यम से अपना धर्म बदला और अपना नाम रूबी अवस्थी रख लिया. इस पूरे में लड़की के परिवार वाले विरोध में थे लेकिन लड़की ने अपना धर्म बदलकर शादी करली.

रुबीना से रूबी बनी लड़की ने मंदिर में की शादी

रुबीना खान ने कोर्ट में शेष अवस्थी से शादी करने की बात बतायी और कहा कि बालिग हूं. जिस पर कोर्ट ने भी लड़की को आजाद रहने का आदेश दिया और न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए दोनों को पूरी सुरक्षा के साथ लड़के के पिता कन्हैया लाल अवस्थी के सुपुर्द कर दिया गया. कोर्ट के फैसले पर लड़की ने खुशी जताते हुए परिजनों के विरोध के बावजूद शेष कुमार अवस्थी के साथ मंदिर में सात फेरे लिए और मांग में सिंदूर भरकर हिन्दू धर्म को अपना लिया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

59 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

60 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago