देश

राजस्थान कांग्रेस में बरकरार हैं सिरफुटव्वल के हालात, अशोक गहलोत के तीन वफादार  विधायकों को कारण बताओ नोटिस

जयपुर-राजस्थान कांग्रेस में मचे सिरफुटव्वल को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने गहलोत के वफादार विधायकों के पेच कसने शुरू कर दिये हैं. विधायकों की बगावत को लेकर कई पार्टी नेता अशोक गहलोत को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.यहां तक कहा जा रहा है कि इन विधायकों को बगावती रुख अपनाने के लिए गहलोत ने ही उकसाया था. इस बीच कांग्रेस हाईकमान ने गहलोत के तीन वफादार विधायकों के खिलाफ अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उनसेस  10 दिन के अंदर इस पर जवाब मांगा गया है.

राजनीतिक ड्रामे पर  रिपोर्ट

गौरतलब है कि रविवार को राजस्थान में मचे बवाल के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्य प्रभारी अजय माकन विधायक दल की बैठक करने जयपुर पहुंचे थे हालांकि, गहलोत खेमे के विधायकों ने मीटिंग में शामिल होने से इनकार कर दिया था. इसके साथ ही तीन विधायकों ने एक मीटिंग कर अगले मुख्यमंत्री के लिए एक प्रस्ताव पास किया. अजय माकन ने राज्य में चल रहे इस राजनीतिक ड्रामे पर एक रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपी थी, जिसमें 3 विधायकों पर कार्रवाई की सलाह दी गयी थी.इस लिस्ट में जिन 3 लोगों का नाम शामिल हैं उनमें चीफ व्हिप महेश जोशी, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठोड़ और शांति धारीवाल हैं.शांति धारीवाल के आवास पर ही विधायकों की बैठक हुई थी. अब पार्टी ने इसे घोर अनुशासनहीनता बताते हुए उनके खिलाफ एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है, जिस पर उन्हें 10 दिन के अंदर जवाब देना होगा.

विधायकों ने अपनी मांगों की एक सूची केन्द्रीय नेतृत्व के सामने रखी, जिसमें कहा गया कि अगर गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें अपना उत्तराधिकारी चुनने का अधिकार दिया जाए. राजस्थान में मचे इस घमासान के बाद यह साफ नहीं हो पा रहा है कि अब गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस में शामिल हैं या नहीं. हालांकि, इस सबके चलते गांधी परिवार सालों से वफादार रहे अशोक गहलोत से खफा हैं.खुद सोनिया गांधी भी अशोक गहलोत के रवैये से नाखुश बताई जाती हैं .

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

13 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

28 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

44 minutes ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

2 hours ago