देश

“स्थिति अभी भी गंभीर और तनावपूर्ण”, हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में बढ़ाया इंटरनेट शटडाउन

Nuh Violence: हरियाणा सरकार ने स्थिति को ‘गंभीर और तनावपूर्ण’ बताते हुए राज्य के नूंह जिले में इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं के निलंबन को 13 अगस्त तक बढ़ा दिया है. नूंह जिले में इंटरनेट पहले 8 अगस्त तक और फिर 11 अगस्त तक बैन किया गया था. हालात अब भी पूरी तरीके से ठीक नहीं हुआ है. सरकारी आदेश में कहा गया है कि कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई है और जिले में हालात अभी भी गंभीर और तनावपूर्ण हैं.”

हरियाणा के गृह सचिव ने एएनआई के हवाले से कहा, “मेरा मानना है कि इंटरनेट के दुरुपयोग के कारण नूंह जिले में भड़काऊ बातें प्रसारित हो सकती है. इससे हालात और भी खराब हो सकता है. ”

भड़काऊ पोस्ट पर टेलीविजन एंकर गिरफ्तार

इससे पहले 11 अगस्त को, एक न्यूज चैनल के संपादक को हरियाणा के नूंह और आसपास के जिलों में सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित सोशल मीडिया पर उनके कथित भड़काऊ पोस्ट के लिए गिरफ्तार किया गया था.

मुकेश कुमार की गिरफ़्तारी के बाद टीवी चैनल ने इसे मीडिया की आज़ादी पर हमला बताया था और शुरुआत में आरोप लगाया था कि कुछ गुंडों ने उनका ‘अपहरण’ कर लिया था. हालांकि पुलिस का कहना है कि उसे साइबर क्राइम, ईस्ट पुलिस स्टेशन ने गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें: “जितनी जल्दी हो सके वो देश छोड़ दें”, अफ्रीका के इस देश में भारी संकट के बीच सरकार ने भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी

नूंह जिले में अब तक 59 FIR

31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद के जुलूस पर हमले के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद जिले में 59 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि 218 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अगर पूरे हरियाणा की बात की जाए तो अबतक सिलसिले में कुल 393 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 118 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है.

इसके अलावा, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, पानीपत, भिवानी और हिसार में 160 एफआईआर दर्ज की गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

5 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

23 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

27 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

44 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago