मनोरंजन

Nitin Desai: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई पर नहीं रहे; देवदास, जोधा-अकबर समेत 198 फिल्मों में किया था काम, 4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते, आखिर कैसे हुई मौत?

Nitin Desai Suicide: फिल्‍मी दुनिया के जाने-माने प्रोडक्शन डिजाइनर व आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई नहीं रहे. खबर है कि उन्‍होंने आत्‍महत्‍या कर ली है. उनके मैनेजर ने उनकी मौत के बारे में जानकारी मीडिया को दी. मैनेजर के मुताबिक, नितिन देसाई ने मुंबई के नजदीक अपने एनडी स्टूडियो में रात में 3.30 बजे फांसी लगाई. उनकी उम्र 58 साल थी. वे अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे.

नितिन देसाई के मौत की दो वजहें सामने आ रही हैं. एक आर्थिक तंगी और दूसरी मेडिकल प्रॉब्लम. हालांकि, उन्‍होंने आत्‍महत्‍या ही की है, इस बारे में पुख्‍ता जानकारी नहीं मिल पाई है. एक डॉक्‍टर ने बताया कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे. वहीं, महाराष्ट्र के विधायक महेश बाल्दी के मुताबिक, नितिन देसाई कर्ज को बोझ तले दबे हुए थे, ऐसे में उन्होंने कहा कि उनकी आत्महत्या की ये वजह हो सकती है.

एक अरब रुपये से ज्यादा के कर्ज में डूबे, डिप्रेशन में थे

मीडिया रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि उन पर 170 करोड़ का कर्ज था. कुछ खबरें ऐसी भी हैं कि उन पर 252 करोड़ का कर्ज था और इसकी वसूली के लिए वित्तीय कंपनियों ने प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू कर दी थी.

50 एकड़ से अधिक भूमि पर स्‍थापित किया बड़ा स्टूडियो
नितिन देसाई का पूरा नाम नितिन चंद्रकांत देसाई था. उन्‍होंने महाराष्ट्र सरकार से जमीन लेकर मुंबई से काफी दूर करजत में 50 एकड़ से अधिक भूमि पर एक बड़े स्टूडियो की स्थापना की थी. यही वो जगह है, जहां पर बाद में बॉलीवुड फिल्म ‘जोधा अकबर’ की शूटिंग हुई. उन्होंने बतौर डायरेक्टर और आर्ट डायरेक्टर फिल्‍म इंडस्ट्री में 20 साल बिताए थे. उनके फिल्‍मी करियर के बारे में इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्‍होंने विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार ईरानी, संजय लीला भंसाली से लेकर आशुतोष गोवारिकर जैसे बड़े निर्माताओं के साथ काम किया था.

यह भी पढ़ें: Big Boss के शो में Elvish Yadav ने बहाए आंसू, कभी दबंग खान को किया था रोस्ट, अब जमकर हो रहे ट्रोल

198 फिल्‍मों, 200 टीवी सीरियल में किया काम
आर्ट डायरेक्टर के रूप में नितिन देसाई खूब चर्चित रहे. वह साल 1989 में इस क्षेत्र में काम करते आ रहे थे. उन्‍होंने कुल 198 फिल्‍मों, 200 टीवी सीरियल और 350 गेम शोज में काम किया. उन्‍होंने ‘परिंदा’, ‘आ गले लग जा’, ‘अकेले हम अकेले तुम’, ‘विजेता’, ‘दिलजले’, ‘माचिस’, ‘लगान’, ‘इश्क’, ‘जंग’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘वन 2 का 4’, ‘राजू चाचा’, ‘मुन्नाभाई MBBS’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘दोस्ताना’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’, ‘देवदास’, ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’, ‘पानीपत’ से लेकर ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में आर्ट डायरेक्टर का काम किया.

— भारत एक्सप्रेस

 

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

8 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

13 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

28 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago