देश

सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी कैदियों की रिहाई पर दायर याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट देशभर की विभिन्न जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है. जस्टिस एम एम सुंदरेश की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि इस मामले पर एक याचिका 2005 से ही लंबित है. ऐसे में कोर्ट इस नई याचिका पर सुनवाई करने को न इच्छुक नही है. यह याचिका पंजाब के फगवाड़ा के रहने वाले अधिवक्ता नितिन मिट्ठू की ओर से दायर की गई थी.

जानें क्या है मामला

याचिका में कहा गया था विदेश मंत्रालय के पिछले साल उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जेलों में बंद 337 पाकिस्तानी कैदियों में से 103 कैदी ऐसे है, जिनकी सजा पूरी हो चुकी है या बरी हो चुके है, लेकिन अभी भी वो भारतीय जेल में बंद है. याचिका में अपनी सजा पूरी कर चुके 103 पाकिस्तानी कैदियों की रिहाई के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई थी. भारत के विभिन्न जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदी अलग-अलग मामलों में सजा काट रहे हैं. कुछ हत्या तो कुछ आतंकी घटनाओं में शामिल है.

इसके अलावे कुछ घुसपैठ की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किए गए थे. हालांकि देश भर के जेलों में क्षमता से अधिक कैदी है. जिसको लेकर नालसा द्वारा 2024 में एक रिपोर्ट जारी किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में यूटीआरसी की सिफारिश कर देशभर की जेलों स 25982 विचाराधीन कैदियों को रिहा किया गया है, जो कि जेलों में बंद कुल कैदियों के 5% है.

ये भी पढ़ें: Unnao Rape Case: दिल्ली HC 17 जनवरी को सुनाएगा आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की अंतरिम जमानत बढ़ाने की अर्जी पर फैसला

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago