स्मृति ईरानी और राहुल गांधी
Smriti Irani On Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी पर बड़ा निशाना साधा है. हाल ही में ब्रिटेन में दिए राहुल गांधी के बयान की उन्होंने आलोचना की है. ब्रिटेन में दिए राहुल गांधी के बयान कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है को लेकर भी उन्होंने पलटवार किया है.
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, राहुल गांधी ने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाई हैं. वहीं उन्होंने राहुल के विदेश में जाकर बोलने पर कहा कि ‘विदेश की धरती पर जाकर राहुल गांधी ‘बोलने की आजादी’ नहीं होने की बात करते हैं. आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं कि ऐसा अगर है, तो दिल्ली में 2016 में जब एक यूनिवर्सिटी में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ का नारा लग रहा था तब आपने वहां जाकर इसका समर्थन किया, वो क्या था?
देश की गरिमा को पहुंचाई है चोट
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमलावार होते हुए कहा कि, ‘राहुल गांधी ने देश की गरिमा को चोट पहुंचाई है. संसद का मेंबर होने के बावजूद इस तरह का बयान देना अनुचित है. राहुल गांधी ने लंदन में विदेशी संस्था के सामने झूठ बोला. देश विरोधी नारों का उन्होंने समर्थन किया. संसद में आकर उनको माफ़ी मांगना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: Swara Bhaskar: स्वरा-फहद के रिसेप्शन की तैयारियां शुरू, 19 मार्च को बरेली में दावत-ए-वलीमा, कार्ड पर लिखे नारे
राहुल गांधी ने लंदन में लगाया था यह आरोप
राहुल गांधी ने हाल ही में लंदन में एक कार्यक्रम में इस बात का आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र के ढांचे पर ‘बर्बर हमला’ हो रहा है. वहीं अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया के लोकतांत्रिक देशों को इस मसले पर ध्यान देने में नाकाम रहने की भी बात कही. विदेश में दिए अपने संबोधन में राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत द्वारा लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट करने का आरोप भी लगाया था. राहुल गांधी के इन बयानों पर भाजपा ने विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने की बात कहते हुए हमलावर रुख अख्तियार कर रखा है.
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…