Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ नारे का किया था समर्थन

Smriti Irani On Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाल ही में लंदन में एक कार्यक्रम में इस बात का आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र के ढांचे पर ‘बर्बर हमला’ हो रहा है.

Smriti Irani And Rahul Gandhi

स्मृति ईरानी और राहुल गांधी

Smriti Irani On Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी पर बड़ा निशाना साधा है. हाल ही में ब्रिटेन में दिए राहुल गांधी के बयान की उन्होंने आलोचना की है. ब्रिटेन में दिए राहुल गांधी के बयान कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है को लेकर भी उन्होंने पलटवार किया है.

‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ के नारे के वक्त कहां थे राहुल गांधी

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, राहुल गांधी ने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाई हैं. वहीं उन्होंने राहुल के विदेश में जाकर बोलने पर कहा कि ‘विदेश की धरती पर जाकर राहुल गांधी ‘बोलने की आजादी’ नहीं होने की बात करते हैं. आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं कि ऐसा अगर है, तो दिल्ली में 2016 में जब एक यूनिवर्सिटी में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ का नारा लग रहा था तब आपने वहां जाकर इसका समर्थन किया, वो क्या था?

देश की गरिमा को पहुंचाई है चोट

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमलावार होते हुए कहा कि, ‘राहुल गांधी ने देश की गरिमा को चोट पहुंचाई है. संसद का मेंबर होने के बावजूद इस तरह का बयान देना अनुचित है. राहुल गांधी ने लंदन में विदेशी संस्था के सामने झूठ बोला. देश विरोधी नारों का उन्होंने समर्थन किया. संसद में आकर उनको माफ़ी मांगना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: Swara Bhaskar: स्वरा-फहद के रिसेप्शन की तैयारियां शुरू, 19 मार्च को बरेली में दावत-ए-वलीमा, कार्ड पर लिखे नारे

राहुल गांधी ने लंदन में लगाया था यह आरोप

राहुल गांधी ने हाल ही में लंदन में एक कार्यक्रम में इस बात का आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र के ढांचे पर ‘बर्बर हमला’ हो रहा है. वहीं अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया के लोकतांत्रिक देशों को इस मसले पर ध्यान देने में नाकाम रहने की भी बात कही. विदेश में दिए अपने संबोधन में राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत द्वारा लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट करने का आरोप भी लगाया था. राहुल गांधी के इन बयानों पर भाजपा ने विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने की बात कहते हुए हमलावर रुख अख्तियार कर रखा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest