सुप्रीम कोर्ट. (फाइल फोटो)
Pilibhit: सुप्रीम कोर्ट में एक मर्डर केस की सुनवाई हो रही थी. नाना और मामा पर बच्चे को मार डालने का आरोप लगा था. ये आरोप बच्चे के पिता ने लगाए थे. तभी अचानक सुनवाई के बीच 11 साल का बच्चा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. बच्चे ने शीर्ष अदालत को कहा कि मेरे नाना और मामा को झूठे केस में फंसाया जा रहा है. मैं जिंदा हूं. यूपी के पीलीभीत के इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि इस मामले में अगले आदेश तक कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी. मामले की अगली सुनवाई 2024 में होगी.
रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में यूपी सरकार, पीलीभीत के एसपी और न्यूरिया थाने के इंचार्ज को भी नोटिस जारी किया है. इस केस से जुड़ी घटनाओं का सिलसिलेवार ढंग से खुलासा करते उनके वकील कुलदीप जौहरी ने बताया कि बच्चा को क्यों यह साबित करने के लिए अदालत में जाना पड़ा कि वह मरा नहीं है. वकील ने कहा कि बच्चा फरवरी 2013 से ही अपने ननिहाल में रह रहा था. बच्चे का नाना जो कि किसान हैं वहीं उसका देखभाल करते हैं. दरअसल, बच्चे के पिता उसकी मां को दहेज के लिए बहुत बेरहमी से पीटा था.
यह भी पढ़ें: न शोर न शराबा और न ही ट्रैफिक, बस 7 मिनट में 2 घंटे का सफर! भारत में शुरू होने जा रही है Air Taxi
मारपीट के बाद बच्चे की मां घायल हो गई थीं. ऐसा कई बार हुआ. फिर 2013 में पिटाई के कारण बच्चे की मां की मौत हो गई. मौत के बाद नाना ने अपने दामाद के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-बी (दहेज हत्या) के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी. इसके बाद दामाद ने अपने बेटे की कस्टडी की मांग की. फिर दोनों पक्षों के बीच कानूनी लड़ाई शुरू हो गई. इस लड़ाई ने दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया. बच्चे के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ बच्चे को मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया. वकील ने कहा कि एफआईआर को रद्द कराने के लिए पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट गए लेकिन वहां याचिका खारिज कर दी गई. इसके बाद हमने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हमें सबूत के तौर पर बच्चे को सुप्रीम कोर्ट में पेश करना पड़ा. मामले की अगली सुनवाई 2024 में होगी.
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…
Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…
HC TAKES COGNIZANCE OF BUS FIRE: ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी…
PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…
Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…
उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…