देश

Raja Raghuvanshi Murder Case: ढाबा मालिक साहिल यादव ने हैरान कर देने वाला सच, ‘फफक-फफक क्यों रोने लगी थी सोनम’?

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में सोनम रघुवंशी के सरेंडर किए जाने के बाद गाजीपुर काशी ढाबा मालिक साहिल यादव ने रविवार-सोमवार देर रात की घटना का पूरा विवरण साझा किया. उन्होंने बताया कि जब परिवार से सोनम ने बात की तो वह फूट-फूटकर रोने लगी.

साहिल यादव ने बताया कि सोनम रघुवंशी रात करीब 1 बजे उनके ढाबे पर पैदल आई और फोन मांगकर अपने परिवार से बात करने की इच्छा जताई. साहिल ने उसे फोन दिया, जिसके बाद सोनम ने अपने भाई गोविंद से बात की और फफक-फफक कर रोने लगी. सोमवार को मीडिया से ढाबा मालिक ने कहा कि सोनम परिवार के साथ बातचीत के दौरान रोने लगी थी. वह इस स्थिति में नहीं थी कि अपने परिवार से बात कर पाती. मैंने उससे पानी लाकर दिया और एक जगह पर आराम करने के लिए कहा. इसके बाद मैंने सोनम के परिवार से बात की और उसके बारे में पूरी जानकारी साझा की.

ढाबा मालिक साहिल यादव ने घटना का दिया ब्योरा

ढाबा मालिक के अनुसार, सोनम के परिवार ने स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए कहा था. उन्होंने कहा, “इसके बाद मैंने पुलिस को सूचित किया, जिसके परिणामस्वरूप सोनम को गाजीपुर में गिरफ्तार किया गया. पुलिस के आने से पहले सोनम ने बताया था कि हाल ही में मेरी शादी हुई थी, पति संग मेघालय हनीमून पर गई थी. इस दौरान बीच रास्ते में गहना चोरी के दौरान बदमाशों से बचाव के दौरान उसके पति को मार दिया गया. उन्हें नहीं पता है कि वह गाजीपुर कैसे आईं.”

वहीं, विपिन रघुवंशी (राजा रघुवंशी के भाई) ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि सोनम को लेकर ऐसी खबरें सामने आई हैं और ईमानदारी से कहूं तो हम सभी हैरान हैं क्योंकि हमने पहले कभी ऐसी खबर नहीं सुनी थी. इस कहानी में एक नया मोड़ आया है.

अब तक हम सोनम की तलाश कर रहे थे और अब सोनम मिल गई है. हमें शक है कि इसमें कोई शामिल हो सकता है. मेघालय पुलिस के अनुसार तो सोनम ही इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड है. हम चाहते हैं कि अगर उसे मेघालय लाया जाता है और जांच होती है तो हमें भी बुलाया जाए. हम लोग भी सोनम से पूछना चाहते हैं कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया?

ये भी पढ़ें: ‘पीएम मोदी ने छोटे कारीगरों और व्यवसायियों को दी नई ताकत’

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

5 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago