मुलायम सिंह को याद करेंगे समाजवादी
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं.सूबे में उनके निधन में तीन दिन का राजकीय शोक मनाया जा रहा है. सैफई में उनके समर्थकों का सैलाब उमड़ रहा है. इसी के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने अपने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे 21 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव सैफई पहुंचे जहां एक श्रद्धांजलि समारोह में नेता जी को याद किया जाएगा.
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से सभी पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को पत्र लिखा गया है और इस संबंध में जानकारी दी गई. इस पत्र के माध्यम से सभी शोकाकुल कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की गई है कि वह हर जिले में अपने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 21 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित कर उसमें हिस्सा लें.
गुरुवार होने के नाते आज अखिलेश यादव किसी व्यक्ति से मुलाकात नहीं कर रहे हैं . क्योंकि यह सब हिंदू रीति रिवाज और परंपरा का हिस्सा माना जा रहा है.
हालांकि ये बताया गया है कि कल यानि शुक्रवार को अखिलेश आने वाले हर शख्स से मुलाकात करेंगे . इस दौरान भारी संख्या में पहुंचने वाले लोगों की बैठने की सुविधा के लिए अखिलेश के पैतृक आवास पर बड़ा टेंट लगाया जा रहा है. बड़ा टेंट लगाने की शुरुआत आज सुबह से हो गई है. इसको उस जगह पर लगाया जा रहा है जहां पर मुलायम परिवार द्वारा होली महोत्सव मनाया जाता रहा है.
–भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…
October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…
बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…
Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…
Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…