Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सपा ने मुलायम सिंह को लेकर सभी जिलाध्यक्षों को जारी किया निर्देश, 21 तारीख को बड़ा आयोजन

मुलायम सिंह को याद करेंगे समाजवादी

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं.सूबे में उनके निधन में तीन दिन का राजकीय शोक मनाया जा रहा है. सैफई में उनके समर्थकों का सैलाब उमड़ रहा है. इसी के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने अपने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे 21 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव सैफई पहुंचे जहां एक श्रद्धांजलि समारोह में नेता जी को याद किया जाएगा.

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से  सभी पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को पत्र लिखा गया है और इस संबंध में जानकारी दी गई. इस पत्र के माध्‍यम से सभी शोकाकुल कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की गई है क‍ि वह हर जिले में अपने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 21 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित कर उसमें हिस्सा लें.

गुरुवार होने के नाते आज अखिलेश यादव किसी व्यक्ति से मुलाकात नहीं कर रहे हैं . क्योंकि यह सब ह‍िंदू रीत‍ि र‍िवाज और परंपरा का ह‍िस्‍सा माना जा रहा है.

हालांक‍ि ये बताया गया है कि कल यानि शुक्रवार को अखिलेश आने वाले हर शख्स से मुलाकात करेंगे . इस दौरान भारी संख्‍या में पहुंचने वाले लोगों की बैठने की सुव‍िधा के लिए अखिलेश के पैतृक आवास पर बड़ा टेंट लगाया जा रहा है. बड़ा टेंट लगाने की शुरुआत आज सुबह से हो गई है. इसको उस जगह पर लगाया जा रहा है जहां पर मुलायम परिवार द्वारा होली महोत्सव मनाया जाता रहा है.

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital