हिजाब केस पर शफीकुर रहमान का विवादित बयान
कर्नाटक हिजाब विवाद मामले में आज सुनवाई के बाद कोई अंतिम फैसला अभी नहीं हो सका है,ये मामला अब सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के पास पहुंच चुका है.लेकिन इस मामले में विवादित बयानों का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो चुका है.सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) ने इस मामले को विवादित बयान देकर हवा देने की कोशिश की है.
उन्होंने कहा कि बेपर्दा रहने से आवारगी बढ़ेगी. हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब सपा सांसद ने इस तरह का बयान दिया है. इससे पहले उन्होंने हिजाब मामले पर आपत्तिजनक बयानों से विवादों में रहे हैं.उनके बयानों की निंदा तक की जा चुकीक है. उन्होंने कहा था, “बच्चियों पर नियंत्रण के लिए हिजाब जरूरी है. इस्लाम कहता है जब बच्ची बड़ी होने लगे, जवान होने लगे तो उसे हिजाब में रहना चाहिए.”
विवादित बयानों का सिलसिला
सपा सांसद बोलने से यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा था, “इस्लाम के मुताबिक हिजाब इसलिए भी जरूरी है कि बच्चियां कंट्रोल में रहे जिससे हालात भी संभले रहेंगे. हिजाब पहनने से दूसरे लोग उन पर बुरी नजर नहीं डाल सकेंगे.” हालांकि अब एक बार फिर वे गुरुवार को अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं.
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर 10 दिन सुनवाई की थी. जिसके बाद 22 सितंबर 2022 को फैसला सुरक्षित रख लिया था. तभी से हिजाब मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा था. इससे पहले हिजाब मामले को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट ने 11 दिनों की लंबी सुनवाई के बाद अपना फैसला सुनाया था.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…
आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…
16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…