देश

UP News: सपा नेता आजम खान को सता रहा एनकाउंटर का डर, रामपुर जेल से निकलते ही जताई आशंका, सुरक्षा कर्मियों से लगाई ये गुहार

Rampur News: उत्तर प्रदेश की सियासत में एक समय दबदबा रखने वाले सपा के कद्दावर नेता आजम खान (Azam Khan) को फिलहाल एनकाउंटर का डर सता रहा है. उन्होंने रामपुर जेल (Rampur Jail) से बाहर निकलते ही इस बात को लेकर आशंका जताई है. इसी के साथ सुरक्षाकर्मियों से उम्र का लिहाज करने की अपील की है और अपनी अवस्था को लेकर खुद को बीमार आदमी भी कहा है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, रामपुर जेल से निकलते ही सबसे पहले उन्होंने एनकाउंटर के अंदेशे को लेकर कहा कि “कुछ भी हो सकता है.” बता दें कि सपा के कद्दावर नेता आजम खान को रामपुर जेल से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है. उनको भारी सुरक्षा के बीच गाड़ी में बैठने के लिए कहा गया, वैसे ही उन्होंने पहले तो बैठने से इनकार कर दिया तो इसी के साथ सुरक्षाकर्मियों से ये भी कहा कि बीमार आदमी हूं. कमर बीच में बैठने की इजाजत नहीं देती. इसी के साथ उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से उम्र का लिहाज करने की गुहार भी लगाई. मालूम हो कि आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam) को भी शिफ्ट किया जा रहा है. उनके काफिले में अलग-अलग गाड़ियां साथ चल रही हैं.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: सपा-कांग्रेस के रिश्तों में आई खटास, जानिए क्यों अखिलेश के PDA वाले बयान से I.N.D.I.A. पर मंडराने लगे संकट के बादल

बता दें कि अभी इस बात को लेकर पूरी खबर सामने नहीं आई है कि पिता-पुत्र को रामपुर जेल से कहां शिफ्ट किया जा रहा है और उनको कहां रखा जाएगा. हालंकि सूत्रों की मानें तो दोनों को अलग-अलग जेलों में रखा जा सकता है. जानकारी सामने आ रही है कि आजम खान को सीतापुर की जेल में शिफ्ट किया जा सकता है और बेटे अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल में शिफ्ट किया जा सकता है. तो वहीं आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा को फिलहाल रामपुर जेल में ही रखा गया है. गौरतलब है कि अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान के साथ ही उनकी पत्नी और बेटे अब्दुल्ला आजम को 7-7 साल की सजा रामपुर की अदालत ने सुनाई है. इसी के बाद से इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago