आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम (फोटो ट्विटर)
Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) को वाई कैटेगरी सुरक्षा दोबारा मिल गई है. जानकारी के मुताबिक, रामपुर के डीएम और एसपी की सिफारिश पर सपा नेता को वाई कैटेगरी सुरक्षा दोबारा प्रदान की गई है. इसके एक दिन पहले, यूपी सरकार ने रामपुर नगर से दस बार विधायक रह चुके आजम खान को दी गई ‘वाई’ श्रेणी सुरक्षा वापस ले ली थी. सरकार का कहना था कि अब इसकी आवश्यकता नहीं है.
वहीं सुरक्षा वापस लेने के बाद सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी सपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. सपा ने बीजेपी पर जानबूझकर सुरक्षा वापस लेने का आरोप लगाया. समाजवादी पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि आजम खान को दी गई वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है. उनकी जान को खतरा है.
आजम खान की सुरक्षा वापस ली जाने के संबंध में रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह ने बताया था कि सुरक्षा मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक का एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें कहा गया था कि पूर्व विधायक को दी गई ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है. हालांकि, 24 घंटे के भीतर ही आजम खान की वाई कैटेगरी सुरक्षा बहाल कर दी गई है.
वरिष्ठ सपा नेता खान ने 2022 के विधानसभा चुनावों में 10वीं बार रामपुर सीट से जीत हासिल की थी. विधायक चुने जाने पर खान ने रामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था. जबकि रामपुर की एमपी/एमएलए अदालत ने भड़काऊ भाषण देने के मामले में आजम खान को पिछले साल दोषी करार देते हुए तीन साल कैद और छह हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी. इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी. बता दें कि कैबिनेट मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान आजम खान को ‘महत्वपूर्ण सुरक्षा कवर’ मिला था.
ये भी पढ़ें: Delhi Flood: दिल्ली में बड़ा हादसा, मेट्रो निर्माण स्थल पर बने गड्ढे में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत
इधर, लोकसभा चुनावों से पहले आजम खान एक बार फिर एक्शन में नजर आ रहे हैं. दो दिन पहले ही उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की थी. दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात करीब 2 घंटे चली थी.
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…