मनोरंजन

इस वजह से सलमान खान ने ठुकरा दिया था ‘तेरे नाम’ का ऑफर, जानें पूरा किस्सा

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सभी मूवी हिट होती है. उनकी फिल्में रिलीज के कुछ ही दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाती हैं. अपने 3 दशक के करियर में उनका स्टारडम हमेशा टॉप पर रहा है. फिल्म की कहानी भले ही कितनी भी खराब क्यों न हो लेकिन दबंग खान की एंट्री होते ही लोग सीटियां या तालियां बजाने लगते हैं. हालांकि, उन्होंने अपने करियर में कई दमदार किरदार भी निभाए हैं, जिनमें उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हुई है.

उन्हीं फिल्मों की लिस्ट में शामिल है ‘तेरे नाम’. इस फिल्म की कहानी से लेकर एक्टिंग तक लोगों को काफी पसंद आई थी. ऐसा भी कहा जाता है कि फिल्म के आखिरी सीन में सलमान खान ने अपने इमोशन से लोगों को रोने पर मजबूर कर दिया था. कहा जाता है कि किरदार फिल्मों के हिसाब से नहीं बल्कि सलमान खान के हिसाब से बनते हैं, लेकिन ‘तेरे नाम’ के लिए सलमान ने किरदार के हिसाब से खुद को बदल लिया. हाल ही में सलमान खान ने बताया कि उन्होंने ये फिल्म क्यों की.

फिल्म तेरे नाम नहीं करना चाहता था

सलमान खान ने बताया कि शुरुआत में लोगों ने उन्हें ये फिल्म करने से मना किया था. हालांकि उनका दिल कह रहा था कि वो ये फिल्म करें. ऐसे भाई किसी और की सुनने की बजाय अपने दिल की सुनो. जब उन्होंने फिल्म साइन की तो प्रोड्यूसर सुनील मनचंदा ने उनसे कहा कि इस फिल्म के लिए उन्हें गंजा होना पड़ेगा. ये सुनकर सलमान खान हैरान रह गए. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ बालों के साथ ऐसा करते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं, यह किरदार ऐसा है कि इसके लिए उन्हें ऐसा करना पड़ेगा. ये सुनने के बाद सलमान खान को लगा कि फिल्म तो चली गई क्योंकि सिर मुंडवाना संभव नहीं था.

कैरेक्टर के लिए मुंडवाया सिर

सलमान खान ने बताया कि उसी वक्त वह एक और फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग स्थल पर उन्हें तेज़ बुखार था, इसलिए उन्होंने निर्माता से कल के लिए शूटिंग स्थगित करने के लिए कहा क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. इस पर प्रोड्यूसर ने कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकते. शिल्पा शेट्टी के पास कोई डेट नहीं है और उन्होंने लोकेशन के लिए 18,000 रुपये का भुगतान किया है. इस पर सलमान खान ने कहा कि ये पैसे उनसे ले लो और शूटिंग कैंसिल कर दो. प्रोड्यूसर के बार-बार पूछने पर सलमान खान ने कहा कि ठीक है, वह तैयार हैं और सुबह शूटिंग लोकेशन पर आएंगे. इसके बाद सलमान बाथरूम में जाते हैं और ट्रिमर से अपने बाल साफ करते हैं. शूटिंग लोकेशन पर पहुंचने के बाद प्रोड्यूसर कहते हैं, ‘आप मुझे 18 हजार रुपये दे दीजिए, मैं बाद में शूटिंग करूंगा. इस तरह सलमान खान को फिल्म तेरे नाम मिली.

Dimple Yadav

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago