देश

UP Nikay Chunav: रामपुर में जीत के बाद बीजेपी की बढ़ी डिमांड, निकाय चुनाव के टिकट के लिए एक वार्ड से 5-5 दावेदार

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में रामपुर सदर विधानसभा सीट पर सपा की हार के बाद भाजपा की डिमांड बढ़ गई है. आगामी निकाय चुनाव चुनाव के लिए कई वार्डों में चार से छह उम्मीदवार बीजेपी से दावेदारी जता रहे है. अगर पार्टी के हिसाब से देखे तो रामपुर में निकाय चुनाव में टिकट के लिए सबसे ज्यादा दावेदारी बीजेपी पास आई है. भाजपा के बाद कांग्रेस से भी टिकट मांगने वालों की संख्या अच्छी खासी है. मायावती की पार्टी पीछे है तो वहीं सपा में उपचुनाव में हार के बाद अभी भी खामोशी नजर आ रही है.

हांलकि, अभी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) की तारिखों का ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन टिकट के लिए सभी पार्टियों में दावेदारी बढ़ गई है. तो वहीं सभी पार्टियां भी निकाय चुनाव को लेकर सक्रिय नजर आ रही है.

आजम के गढ़ में बीजेपी की डिमांड

रामपुर के 11 निकायों में 231 वार्डों में चुनाव होना है. इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव होना है. निकाय चुनाव में टिकट के दावेदारों की लिस्ट लंबी होती जा रही है. सभासद के लिए हर गली-मोहल्ले से दावेदार सामने आ रहे है. लेकिन आजम खान के गढ़ रामपुर में इस समय सबसे ज्यादा डिमांड भारतीय जनता पार्टी के टिकट की है.

विधायक के घर पुहंच रहे है दावेदार

रामपुर सदर विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत के बाद टिकट के दावेदार विधायक के घर पहुंच रहे है. साथ ही बहुत सारे दावेदार पार्टी कार्यालय पर संपर्क कर अपनी दावेदारी जता रहे है. सभी पॉलिटिकल पार्टियां प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने जुट गई है. पार्टी के नेता टिकट देने से पहले दावेदारी जता रहे नेताओं के इलाके में जाकर उसकी स्थिति की जांच भी कर रहे है.

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी सुभासपा, अखिलेश-शिवपाल को लेकर ओपी राजभर ने कही बड़ी बात

हालांकि अभी हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अधिसूचना जारी करने पर 20 दिसंबर तक के लिए रोक लगा रखा है. कोर्ट के फैसले के बाद ही अधिसूचना जारी होगा और फिर प्रदेश में निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) संपन्न कराया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

2 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

28 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

34 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

34 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

39 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

39 minutes ago