खेल

New Zealand Cricket: पाकिस्तान दौरे से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, Kane Williamson ने छोड़ी कप्तानी

Kane Williamson steps down as Test skipper: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. टीम के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने न्यूजीलैंड टेस्ट क्रिकेट कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया है. ब्लैककैप्स कप्तान के रूप में विलियमसन का रिकॉर्ड सबसे बेस्ट रहा है. विलियमसन ने 40 टेस्ट में न्यूजीलैंड का नेतृत्व किया और छह वर्षों में 22 जीत, 10 हार और आठ ड्रॉ का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने पिछले साल विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले सत्र में न्यूजीलैंड को ट्रॉफी जीताई थी.

टिम साउदी न्यूजीलैंड टेस्ट टीम के नए कप्तान

बता दें, विलियमसन की जीत का 55 प्रतिशत जीत दर उनके नियमित स्टैंड-इन टॉम लैथम के 44 प्रतिशत रिकॉर्ड और इंग्लैंड के वर्तमान कोच ब्रेंडन मैकुलम के 35.5 प्रतिशत रिकॉर्ड से अधिक है. अब तेज गेंदबाज टिम साउदी न्यूजीलैंड टेस्ट टीम कप्तान के रूप में कार्यभार संभालेंगे. जबकि 32 वर्षीय विलियमसन विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलते रहेंगे. साथ ही विलियमसन वाइट बॉल के दोनों प्रारूपों में न्यूजीलैंड की कप्तानी भी जारी रखेंगे. साउथी, जो न्यूजीलैंड के 31वें टेस्ट कप्तान बनेंगे. इस महीने के अंत में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड का नेतृत्व करेंगे. उन्होंने इससे पहले 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की है.

ये भी पढें: France vs Morocco: मोरक्को का सपना टूटा, फ्रांस लगातार दूसरी बार फाइनल में, मेसी की अर्जेंटीना से होगी भिड़ंत

विलियमसन का बयान

विलियमसन ने कहा, ‘कप्तानी के साथ मैदान के अंदर और बाहर काम का बोझ बढ़ जाता है, और मेरे करियर के इस पड़ाव पर मुझे लगता है कि इस फैसले के लिए यह सही समय है.’ उन्होंने कहा- न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ विचार-विमर्श के बाद, मैंने महसूस किया कि अगले दो वर्षों में दो विश्व कप के साथ सीमित ओवरों की कप्तानी जारी रखना बेहतर होगा.

2016 में संभाली थी टेस्ट की कप्तानी

ब्रेंडन मक्कुलम के बाद केन विलियमसन ने 2016 में टीम की टेस्ट कप्तानी संभाली थी. उन्होंने 38 मौकों पर टीम की कप्तानी की, जिसमे से 22 बार उन्होंने टीम को जीत दिलाई. वहीं 8 टेस्ट ड्रॉ रहे. विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीता था.

हेड कोच गैरी स्टीड ने कप्तान के तौर पर विलियमसन के योगदान की तारीफ की. स्टीड ने कहा, केन ने बेहद सफल दौर में टेस्ट टीम का मार्गदर्शन किया है जो लोगों को एक साथ लाने और एक समान लक्ष्य की दिशा में काम करने की उनकी क्षमता का प्रमाण है. उन्होंने निश्चित तौर पर अपने प्रदर्शन से आगे बढ़कर नेतृत्व किया और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के हमारे प्रयास के दौरान ऐसा ही हुआ.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

13 minutes ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

2 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

2 hours ago