देश

‘पहलगाम आतंकी हमले पर सवाल उठाने वालों को अमित शाह ने दिया सीधा जवाब’

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा के दौरान ‘ऑपरेशन महादेव’ का जिक्र करते हुए बताया कि पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया. एसपी वैद ने कहा कि यह उन लोगों को सीधा जवाब है, जो सरकार पर सवाल उठा रहे थे.

चिदंबरम को भी अब जवाब मिल गया होगा- एसपी वैद

मंगलवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गृह मंत्री की आज की घोषणा उन सभी को जवाब है, जो पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मैं अफसोस के साथ कहना चाहता हूं कि दो दिन पहले पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने सवाल किया था कि हम इसे पाकिस्तान से कैसे जोड़ रहे हैं.

हालांकि, मुझे लगता है कि अमित शाह के बयान के बाद उन्हें भी जवाब मिला होगा. वह पूर्व में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. उन्हें पता है कि ऐसी हरकतें सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान ही करता है. सदन में अमित शाह के बंटवारे वाले बयान पर उन्होंने कहा कि जहां तक बंटवारे का सवाल है, मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन यह तथ्य है कि बंटवारे के समय कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी और इसलिए उसकी जिम्मेदारी भी बनती है. लाखों लोग दोनों तरफ से मारे गए.

कांग्रेस स्टैंड लेती तो अंग्रेजों की हिम्मत नहीं होती कि बंटवारा होता. उन्होंने कहा कि पहलगाम में जिन्होंने अपनों को खोया, अमित शाह के बयान के बाद यह वाकई एक सुकून का पल होगा. कम से कम परिवारों को यह तो लगेगा कि उनके प्रियजनों की हत्या करने वालों को नरक भेज दिया गया है और पुलिस, सुरक्षा बलों और भारतीय सेना से उनकी जो उम्मीदें जुड़ी थीं, वे अब पूरी हो गई हैं.

लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी शामिल

उन्होंने कहा कि पहलगाम का बदला ले लिया गया है और गृह मंत्री अमित शाह ने पुष्टि की है कि तीनों आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है. उनके नाम सुलेमान, अफगान और जिबरान हैं. तीनों ‘ए श्रेणी’ के लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी थे और सभी पाकिस्तानी नागरिक थे.

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने पूरी तरह से पुष्टि होने का इंतजार किया कि ये वास्तव में पाकिस्तानी आतंकवादी थे और वही लोग थे, जिन्होंने पहलगाम हमले को अंजाम दिया था. उनकी पहचान पुख्ता सबूतों, जैसे उनके पास से बरामद राइफलों की चंडीगढ़ में सीएफएसएल जांच, फॉरेंसिक और मानवीय सबूतों से हुई.


ये भी पढ़े: Parliament Session: PM मोदी बोले- कांग्रेस शासन में सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सोचा भी नहीं गया, जीप, बोफोर्स हर चीज के साथ घोटाला किया


भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

21 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

50 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago