प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने दिल्ली की बाटला हाउस मुठभेड़ का जिक्र करते हुए कहा कि जब वहां (बाटला हाउस) मुठभेड़ हुई थी, तब कांग्रेस की एक वरिष्ठ नेता की आंखों में आंसू थे. पीएम मोदी ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चल रही चर्चा के दौरान ये बयान दिया.
उन्होंने लोकसभा में कहा, “कांग्रेस के राज में आतंकवाद अगर फला-फूला है तो उसका एक बड़ा कारण यह है कि इनकी तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति है. जब दिल्ली में बाटला हाउस मुठभेड़ हुई, तो कांग्रेस की एक वरिष्ठ नेता की आंखों में आतंकवादियों के मारे जाने के कारण आंसू थे. वोट पाने के लिए इस बात को हिंदुस्तान के कोने-कोने में पहुंचाया गया.”
उन्होंने संसद हमले का जिक्र करते हुए आगे कहा, “2001 में जब भारत की संसद पर घातक हमला हुआ, तो कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने अफजल गुरु को संदेह का लाभ देने की बात कही थी. 26/11 को मुंबई में हुए बड़े आतंकवादी हमले के बाद एक पाकिस्तानी आतंकवादी को जिंदा पकड़ा गया. पाकिस्तानी मीडिया और दुनिया ने भी माना कि वह पाकिस्तान से था, लेकिन यहां कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के इतने बड़े पाप पर क्या खेल कर रही थी? वे वोट बैंक की राजनीति के लिए इसको भगवा आतंक सिद्ध करने में लगे हुए थे.”
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हिंदू आतंकवाद की थ्योरी बेचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “कांग्रेस दुनिया को हिंदू आतंकवाद की थ्योरी बेचने में लगी हुई थी. कांग्रेस के एक नेता ने अमेरिका के बड़े राजनयिक को यहां तक कह दिया था कि लश्कर-ए-तैयबा से भी बड़ा खतरा भारत के हिंदू संगठन हैं. तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में बाबा साहेब के बनाए गए संविधान को कदम रखने नहीं दिया. तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस हमेशा देश की सुरक्षा को बलि चढ़ाती रही है. तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस ने आतंकवाद से जुड़े कानूनों को कमजोर किया.”
उन्होंने आगे कहा, “दलहित में हमारे मत मिले या न मिले, लेकिन देशहित में हमारे मन जरूर मिलने चाहिए.”
ये भी पढ़ें: लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण पर बोले राहुल गांधी- प्रधानमंत्री ने चीन और ट्रंप का का नहीं लिया नाम
-भारत एक्सप्रेस
दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में भीड़ बढ़ने से एक…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…