लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया दी. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और रक्षा मंत्री ने अपने भाषणों में चीन का नाम तक नहीं लिया.
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा, “पीएम मोदी ने अपने भाषण में कभी भी स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा कि ट्रंप झूठ बोल रहे थे. 29 बार ट्रंप ने सीजफायर की बात की, लेकिन उन्होंने उसका जवाब नहीं दिया. सबस महत्वपूर्ण बात यह थी कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में चीन का नाम तक नहीं लिया. पूरा देश जानता है कि चीन ने पाकिस्तान की मदद की, लेकिन प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने अपने भाषणों में चीन का नाम तक नहीं लिया.”
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा में दिए संबोधन पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने अपने दो घंटे के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का पूरा श्रेय अपने कंधों पर लेने की कोशिश की. भाषण की शुरुआत में वे कह रहे थे कि देश के लोगों ने उनको समर्थन दिया. ये गलत है. देश के लोगों ने सरकार और भारतीय सेना को पूरी तरीके से समर्थन दिया, लेकिन अफसोस की बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का श्रेय लेने की कोशिश की. साथ ही पहलगाम हमले की जिम्मेदारी से वे भाग गए. उन्होंने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी नहीं ली और यही बात प्रियंका गांधी ने कही थी.”
उन्होंने आगे कहा, “राहुल गांधी ने राष्ट्रपति ट्रंप और चीन को लेकर एक महत्वपूर्ण विषय उठाया था, लेकिन चीन का जिक्र पीएम मोदी ने एक बार भी नहीं किया. जिस चीन का जिक्र हमारे सेना के बड़े-बड़े अधिकारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तानी एयरफोर्स और डिफेंस को चीन ने समर्थन दिया है. उस चीन का एक बार भी पीएम मोदी ने जिक्र नहीं किया. साथ ही उन्होंने ट्रंप के सीजफायर को लेकर किए गए दावे का भी प्रधानमंत्री ने खंडन नहीं किया.”
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…