स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज.
Spanish President India Visit: स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज सोमवार तड़के गुजरात के वडोदरा पहुंचे. उनकी यह तीन दिवसीय भारत यात्रा है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई महत्वपूर्ण बातचीत करेंगे. भारत के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर उनका स्वागत करते स्पेनिश में शब्द लिखे.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि “स्पेन के राष्ट्रपति की यह 18 साल बाद पहली भारत यात्रा है. यह यात्रा भारत-स्पेन संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है.”
राष्ट्रपति सांचेज ने भी एक्स पर लिखा, “मैं अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर हूं. इस यात्रा का उद्देश्य हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है. भारत एक महत्वपूर्ण वैश्विक शक्ति है, और हम कई साझा चुनौतियों पर विचार करेंगे.” वडोदरा एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज का स्वागत विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने किया.
यात्रा के दौरान राष्ट्रपति सांचेज प्रधानमंत्री मोदी के साथ वडोदरा में सी295 विमान के फाइनल असेंबली लाइन प्लांट का उद्घाटन करेंगे. यह प्लांट ‘मेक इन इंडिया’ के तहत टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और एयरबस स्पेन की साझेदारी में स्थापित किया गया है.
इस यात्रा से पहले वडोदरा को सुंदर लाइट से सजाया गया था. यह यात्रा 18 साल बाद हो रही है, और यह राष्ट्रपति सांचेज की पहली भारत यात्रा भी है.
राष्ट्रपति सांचेज मुंबई भी जाएंगे, जहां वह व्यापार, उद्योग, और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों से मिलेंगे. वह चौथे स्पेन-इंडिया फोरम को भी संबोधित करेंगे, जो स्पेन-इंडिया काउंसिल फाउंडेशन और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है. इसके अलावा, वह प्रमुख फिल्म स्टूडियो का दौरा करेंगे और भारतीय फिल्म उद्योग के बड़े सितारों से मिलेंगे, जिससे दोनों देशों के मीडिया और मनोरंजन उद्योग में सहयोग बढ़ाने की संभावना है.
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान कई समझौते और एमओयू पर हस्ताक्षर की उम्मीद है, जो दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, आईटी, नवाचार, आधारभूत संरचना, नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा, फार्मा, कृषि-तकनीक, जैव-प्रौद्योगिकी, संस्कृति और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और भी बढ़ाएंगे.
Medical Drone Delivery: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी…
Milk Price Hike: कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर 2026 से दूध की कीमत में 8…
Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…
November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…
UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…
आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…