आस्था

छोटी दिवाली पर जरूर करें ये काम, नरक से मिलेगी मुक्ति, जानें यम दीपक जलाने की विधि और शुभ समय

Choti Diwali 2024: इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को है. ऐसे में इससे एक दिन पहले यानी 30 अक्टूबर को छोटी दिवाली मनाई जाएगी. छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन यमराज की पूजा का विधान है. इसके अलावा इस दिन शाम के समय घर में दीपक दिखाया जाता है और उसके बाद उसे मेन गेट पर रख दिया जाता है. इसे यम दीपक कहते हैं. मान्यता है कि छोटी दिवाली के दिन यमराज के लिए तेल का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है. इसके अलावा छोटी दिवाली के दिन भगवान श्रीकृष्ण की उपासना भी की जाती है, क्योंकि इसी दिन उन्होंने नरकासुर का वध किया था. ऐसे में आइए जानते हैं छोटी दिवाली की पूजा-विधि, दीया जलाने का शुभ समय और इसका महत्व.

यम दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त

छोटी दिवाली के शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, छोटी दिवाली 30 अक्टूबर( बुधवार) को है. इस दिन अभयंग स्नान अनुष्ठान करने के लिए शुभ समय सुबह 05.30 बजे से 06.38 बजे तक है. शाम को यम दीपक जलाने के लिए शुभ समय शाम 6 बजकर 06 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा.

छोटी दिवाली पर कैसे जलाएं यम दीपक

दीर्घायु के लिए जलाएं इस तरह दीपक नरक चतुर्दशी पर मुख्य दीपक लम्बी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए जलता है. इसको यमदेवता के लिए दीपदान कहते हैं. घर के मुख्य द्वार के बाएं ओर अनाज की ढ़ेरी रखें. इस पर सरसों के तेल का एक मुखी दीपक जलाएं. दीपक का मुख दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए. अब वहां पुष्प और जल चढ़ाकर लम्बी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करें.

नरक से मुक्ति के लिए किए जाते हैं ये उपाय

नरक चतुर्दशी पर सुबह तेल लगाकर चिचड़ी की पत्तियां (चिचड़ी- चमत्कारी पौधा) पानी में डालकर स्नान करने से नरक से मुक्ति मिलती है. इस मौके पर ‘दरिद्रता जा लक्ष्मी आ’ कह घर की महिलाएं घर से गंदगी को घर से बाहर निकालती हैं.

यह भी पढ़ें: दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के लिए ये है चौघड़िया मुहूर्त, नोट कर लें पूजन सामग्री और विधि

Dipesh Thakur

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

41 minutes ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

53 minutes ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

2 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

2 hours ago