स्पाइसजेट विमान.
Delhi High Court on SpiceJet: एयरलाइन स्पाइसजेट की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. याचिका में एयरलाइन के तीन इंजनों को आज तक बंद करने के आदेश को चुनौती दी गई है. साथ ही 15 दिनों के भीतर अपने पट्टादाताओं को सौंपने के आदेश को भी चुनौती दी गई है. इससे पहले हाईकोर्ट ने स्पाइसजेट को 16 अगस्त तक इंजन बंद करने और उन्हें निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर वापस करने का निर्देश दिया था.
सुनवाई के दौरान कम्पनियों ने कहा था कि स्पाइसजेट ने इस विवाद के समाधान के लिए जो ऑफर दिया था वो उसे स्वीकार्य नहीं था. इससे पहले की सुनवाई के दौरान स्पाइसजेट की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अमित सिब्बल ने कहा था कि ये इंजन हवाई जहाज के साथ है. इन इंजनों को देने के लिए जहाज को उतारना पड़ेगा. इन एयरक्राफ्ट में रोजाना एक हजार यात्री यात्रा कर रहे हैं. बता दें कि अजय सिंह की अगुवाई वाली एयरलाइंस लगातार तिमाही घाटे के बाद फंडिंग हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है.
एयरलाइंस को बकाया भुगतान न किये जाने पर पट्टेदारों से कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है और एयरलाइंस ने अपने विमानों के पंजीकरण रद्द करने के लिए एविएशन रेगुलेटर से भी अनुरोध किया है. स्पाइस जेट ने फरवरी में घोषणा की थी कि उसने अतिरिक्त 316 करोड़ रुपये का इंतजाम कर लिया है, जिससे प्रीफेंशियल शेयर जारी करने के माध्यम से सुरक्षित कुल धनराशि 1060 करोड़ रुपये हो गई है. इसके बाद जनवरी में प्रीफेंशियल सिक्योरिटी के आवंटन की पहली किस्त से 744 करोड़ रुपये प्राप्त हुए.
पिछले दिसंबर में एयरलाइंस ने नई सिक्योरिटी जारी करने के माध्यम से 2250 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी. बता दें कि स्पाइस जेट ने जिन दो इंजन कम्पनियों से इंजन लीज पर लिया था, वो टीम फ्रांस 01 एसएस और सनबर्ड फ्रांस 02 एसएस है. इन दोनों इंजन कम्पनियों ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर रखा है.
कम्पनियों के कहना है कि स्पाइस जेट ने उन्हें पिछले दो सालों से एक करोड़ 29 लाख डॉलर का भुगतान नहीं किया है. इसके अलावा लीज की अवधि खत्म होने के बावजूद स्पाइस जेट इन कम्पनियों के तीन इंजनों का इस्तेमाल कर रहा है. इसी के खिलाफ कंपनी ने याचिका दायर कर इंजनों का इस्तेमाल रोकने की मांग की है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…
Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 22 से 27 सितंबर 2026 तक चीन के शंघाई…
NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…
Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…
UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…