Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF की बुलेटप्रूफ बस नहर में गिरी, सात जवान हुए घायल

श्रीनगर के डगपोरा इलाके में CRPF का बंकर वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा. हादसे में सात जवान घायल हुए, सभी का इलाज SKIMS सौरा में जारी है और हालत स्थिर बताई गई है…

Srinagar CRPF vehicle accident: जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से बड़ी दुखद खबर निकल करके सामने आ रही है. दरअसल शहर के बाहरी इलाके डगपोरा में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया.  अहमद नगर रोड पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक बुलेटप्रूफ बंकर वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा. इस दुर्घटना में सीआरपीएफ के सात जवान घायल हो गए.

कैसे हुआ हादसा?

अधिकारियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब सीआरपीएफ का वाहन डगपोरा रोड से गुजर रहा था. अचानक चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बुलेटप्रूफ बंकर सड़क से फिसलकर साथ लगती नहर में पलट गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया. जवानों को बाहर निकालकर तुरंत उपचार के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS), सौरा ले जाया गया.

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा हिट एंड रन! दिल्ली के सुभाष नगर में तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को रौंदा

घायल जवानों की हालत स्थिर

चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार सभी घायल जवानों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. घायलों हुए जवानों में इनके नाम शामिल हैं:

  • राजधन राम (55 वर्ष)
  • मंकर कुमार (40 वर्ष)
  • नीरज कुमार (45 वर्ष)
  • नागिंदर सिंह (36 वर्ष)
  • अजीत कुमार राम (36 वर्ष)
  • राज किशोर राय (40 वर्ष)
  • अमित कुमार यादव (38 वर्ष)

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में चालक द्वारा नियंत्रण खोने की बात सामने आई है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वाहन की रफ्तार सामान्य थी, लेकिन अचानक सड़क पर फिसलन या कोई अन्य कारण हो सकता है. पुलिस ने दुर्घटना वाली बस को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है. इस तरह के हादसों को रोकने के लिए इलाके में सड़क सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital