देश

उम्मीदवार पहली बार अपनी मातृभाषा में दे सकेंगे SSC GD Constable की परीक्षा, जानें पैटर्न और खास बातें

SSC GD Constable Exam 2024: एसएससी (SSC) के जरिए ली जाने वाली कांस्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा 2024 की तारीख नजदीक आ रही है. बता दें कि जीडी कांस्टेबल 2024 के लिए लिखित परीक्षा 20 फरवरी 2024 से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेगी. सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में पहली बार परीक्षा हिंदी समेत 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी. इन क्षेत्रीय भाषाओं में अग्रेजी, बंगाली, असमी, गुजराती, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़, उर्दू, मराठी, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी शामिल हैं.

तरकीबन 5 लाख लोगों ने किया है आवेदन

पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में इस विषय पर फैसला लिया गया था. इस संबंध में कहा गया कि यह देश के छात्रों के भविष्य के लिए अच्छा है. साथ ही स्थानीय युवाओं को भागीदारी का भी मौका मिलेगा. दरअसल एसएससी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में लाखो युवा अपनी मातृभाषा में प्रश्नों के हल कर सकते हैं. केंद्र सरकार के एक बयान में कहा गया है कि एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा में भाग लेने वाले राष्ट्र की सेवा में अपना करियर बनाएंगे. जानकारी के मुताबिक, साल 2024 के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों (सीआरपीएफ), कंस्टेबल (जीडी), एसएसएफ और असम राइफल्स में (राइफलमैन जीडी) के लिए 47, 45,501 लोगों ने आवेदन कर दिया है.

ये है परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा एक घंटे का होगा. पेपर में कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा लिखित रूप में होगी. जिसमें रिजनिंग, जेनरल इंटेलिजेंस, सामान्य ज्ञान, जनरल अवेयरनेस, मैथ्स, इंग्लिश और हिंदी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. 20-20 प्रश्नों का चार सेट होगा. सभी सेक्शन 40-40 अंकों के होंगे. ध्यान रहे कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी. गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा.

यह भी पढ़ें: जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट कब आएगा? जानें हर जरूरी जानकारी

Dipesh Thakur

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

22 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

32 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

38 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago