''दृश्यम' इज बैक
बॉलीवुड के दिग्गज सुपर स्टार अजय देवगन की बेहतरीन फिल्म ‘दृश्यम 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का ट्रेलर आज गोवा में लॉन्च किया गया है. ‘दृश्यम 1’ फिल्म में अजय देवगन ने पति और पिता के रुप में विजय सालगांवकर की शानदार भूमिका निभाई थी. दर्शकों ने इस फिल्म को बहुत शानदार रिव्यू दिया था. मूवी में अजय देवगन ने बहुत ही इंटेंस एक्टिंग से अपने फैंस का दिल जीता था. इस केस की फाइल को बंद हुए 7 साल हो चुके है. अब ‘दृश्यम 2’ में आईजी मीरा देशमुख की भूमिका निभा रही एक्ट्रेस तब्बू मर्डर मामले की फाइल खोलेंगी. अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय खन्ना, इशिता दत्ता, रजत कपूर, और श्रेया सरन भी नजर आएंगे.
फिल्म में अक्षय खन्ना एक इनवेस्टिंग ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे. आज लॉन्च हुए इसके 2 मिनट के ट्रेलर में फिल्म के मुख्य किरदार विजय सलगांवकर से शुरूआत होती है. जिनसे आईजी मीरा देशमुख के बेटे सैम के 7 साल बाद लापता होने के लिए उनका परिवार अभी भी परेशान है. जिसके चलते अजय देवगन यानि विजय से एक बार फिर से पूछताछ की जाती है.
दृश्यम 1′ की स्क्रिप्ट शानदार थी. फिल्म के स्क्रीन प्ले और सभी किरदारों के भूमिका ने जमकर तारीफ बटोरी थी. खासकर विजय सलगांवकर के रोल में अजय देवगन ने कमाल की एक्टिंग की थी. सस्पेंस, ड्रामा और बेहतरीन स्टोरी बोर्ड से सजी फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था. दर्शक इसको लेकर काफी उत्सुक है कि क्या ‘दृश्यम 2’ मीरा देशमुख के बेटे सैम की मर्डर मिस्ट्री सुलझ जाएगी और अजय देवगन यानि विजय सालगांवकर पकड़े जाएंगे. इस बात का पता तो 18 नवंबर, 2022 को ही चलेगा जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…