देश

Vande Bharat Express: कर्नाटक में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर से पत्थरबाजी, RPF ने शुरू की जांच

Vande Bharat Express: देश के रेलवे क्षेत्र में वंदे भारत एक्सप्रेस का नाम आजकल सुर्खियों में है. कारण साफ है क्योंकि पहली बात तो यह एक सेमी हाईस्पीड लग्जरी ट्रेन है और दूसरी बात कि इसे पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा बताया जाता रहा है. खुद पीएम मोदी इन ट्रेनों को देश के विभिन्न राज्यों में हरी झंडी दिखाकर रवाना करते रहे हैं. इसी बीच कर्नाटक से इस ट्रेन को लेकर बुरी खबर सामने आई है. वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर से पत्थरबाजी की गई है.

बताया गया कि जिस ट्रेन पर पत्थरबाजी की गई है उसे हाल ही में 28 जून को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. इस पत्थरबाजी में धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की खिड़की के शीशों को नुकसान पहुंचा है. वहीं, रेलवे ने इस घटना के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Vande Bharat Express की खिड़की का शीशा टूटा- रेलवे अधिकारी

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर साढ़े तीन से चार बजे के बीच जैसे ही वंदे भारत एक्सप्रेस देवनगिरी स्टेशन से आगे के लिए बढ़ी तो कुछ दूरी पर जाते हुए उस ट्रेन पर पत्थरबाजी की गई. हालांकि, इस घटना में किसी भी यात्री को कोई नुकसान होने की खबर नहीं है. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पत्थरबाजी में किसी को नुकसान नहीं हुआ है और न ही ट्रेन की सेवा पर कोई असर पड़ा है.

इस पत्थरबाजी की घटना में वंदे भारत एक्सप्रेस के शीशों को नुकसान होने की खबर है. डेक्कन हेराल्ड ने रेलवे अधिकारी के जरिए से यह बताया कि वंदे भारत ट्रेन के चेयरकार कोच(सी 4) की खिड़की के बाहरी हिस्से वाले शीशे को हल्का नुकसान हुआ है. उन्होंने आगे बताया कि इस घटना को लेकर रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) ने जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-  Diamond League 2023: ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, डायमंड लीग में 87.66 मीटर फेंका भाला

Vande Bharat Express पर पत्थरबाजी की घटना नई नहीं

आपको बता दें कि देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना नई नहीं है. इससे पहले भी इस ट्रेन को कई बार निशाना बनाया गया है. केवल कर्नाटक में ही इस ट्रेन को तीन बार निशाने पर लिया जा चुका है. इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में भी इसपर पत्थरबाजी की गई है. इसी साल फरवरी में चेन्नई-मैसुरु वंदे भारत ट्रेन को निशाना बनाया गया था, तब ट्रेन पर पत्थरबाजी की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

35 minutes ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

42 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

57 minutes ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

2 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

2 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

3 hours ago