देश

देवबंद रेलवे स्टेशन पर दो गुटों में जमकर पथराव,एक महिला सहित दो लोग घायल

सहारनपुर के देवबंद में रेलवे स्टेशन पर पत्थरबाजी का मामला सामने आया है. देवबंद में दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन के पहुंचते ही दो गुटों में जमकर पथराव हुआ. इस पत्थरबाजी में एक महिला यात्री समेत दो लोग घायल हो गए है. पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और इस वारदात में शामिल भाग रहे युवकों को हिरासत में लिया, जबकि घायल यात्रियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह 11:30 बजे दिल्ली हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन जैसे ही देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो युवकों के दो गुटों में झगड़ा शुरू हो गया. एक दर्जन से अधिक युवकों ने रेलवे ट्रैक पर पड़े पत्थर उठाकर फेंकना शुरू कर दिया. जिसमें स्टेशन पर बैठे देवबंद के बाबूपुर गांव निवासी नितिन राठी पत्थर लग गई जिसमें  वह घायल हो गया. वहीं एक महिला यात्री के पैर में भी पत्थर लगने से वह घायल हो गई.

स्टेशन पर पत्थरबाजी से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. जानकारी मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं पुलिस को देख पत्थर फेंकने वाले युवक भागने लगे, जिनमें से पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में ले लिया.घटना के असल कारणों का पता नहीं चला है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

24 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

28 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

2 hours ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago