टी20 वर्ल्ड कप में शमी उड़ाएंगे बल्लेबाजों की गिल्लियां
मुम्बई- आज से महज 2 दिन बाद ऑस्ट्रेलिया की सरजमींं पर टी20 वर्ल्ड कप (T20 world cup) का आगाज होने जा रहा है. भारतीय टीम ने चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में शामिल कर लिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शमी ऑस्ट्रेलिया पहुँच चुके हैं और वह ब्रिस्बेन में टीम के साथ प्रैक्टिस मैचों से पहले जुड़ जाएंगे.
आईसीसी के सबसे बड़े टूर्नामेंट T20 world cup का बिगुल रविवार 16 अक्टूबर को बज जाएगा. सभी टीमें क्रिकेट के सबसे बड़े इवेंट के लिए अपनी कमर कस चुकी हैं. टीम इंडिया ने भी इसी कड़ी में अपने चोटिल खिलाड़ियों की जगह फिट खिलाड़ियों को सक्वायड में शामिल कर लिया है. टखने में चोट के चलते ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके थे. उसके बाद साउथ-अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान यॉर्कर स्पेशलिस्ट घातक तेज गेंजबाज जसप्रीत बुमराह के पीठ में दर्द के चलते बाहर होने से भारती टीम को जबरदस्त झटका लगा था.
अब टीम इंडिया ने अपनी गेंदबाजी में धार लगाने के उद्देश्य से चोटिल बुमराह की जगह टीम को मजबूती देने के लिए तेज और स्विंग गेंदबाज मोहम्मद शमी को शामिल कर लिया है. जबकि बेंच स्ट्रेंथ को भी मजबूती देते हुए चयन समीति ने मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को रिजर्व गेंदबाज के तौर पर रखा है. यह दोनों खिलाड़ी जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे.
बता दें भारत के पास बुमराह का विकल्प देने के लिए 15 अक्तूबर तक का समय था. जिसके चलते बीसीसीआई ने इसके एक दिन पहले शमी के नाम पर मोहर लगा दी. हालांकि टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ही मोहम्मद शमी, बुमराह का रिप्लेसमेंट बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं.
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर गेंदबाजी करने का अनुभव है. शमी कई बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा चुके हैं. वे ऑस्ट्रेलिया में जीती गई दो टेस्ट सीरीज जीत में शामिल रहने के साथ- साथ 2015 का वनडे वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अपना नाम शामिल किया था. हालांकि उनके पास ऑस्ट्रेलिया में अभी तक सिर्फ़ एक ही टी20 मुकाबला खेलने का अनुभव है.
-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस
2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…
Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…
Sone Chandi ka Rate: धनतेरस से ठीक पहले सोने और चांदी की चमक और तेज…
8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…