Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar News: भागलपुर और दरभंगा में सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, दो समुदाय आपस में भिड़े, दो दर्जन लोग घायल

मूर्ति विसर्जन को लेकर दरभंगा जिले में भी बवाल हो गया. यहां विसर्जन के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए. जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है.

Clash in bhagalpur

मूर्ति विसर्जन के दौरान भागलपुर में बवाल

बिहार के भागलपुर जिले के लोदीपुर में शुक्रवार (16 फरवरी) को सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन के दौरान कथित तौर पर हुए पथराव के बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए. जिसके बाद दोनों समुदायों के बीच झड़प हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है. भागलपुर पुलिस अधीक्षक राज ने कहा है कि लोदीपुर थाना इलाके में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए थे. जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शांतिपूर्वक मूर्ति विसर्जन करवा दिया.

दो समुदाय आपस में भिड़े

इस दौरान मूर्ति विसर्जन को लेकर दरभंगा जिले में भी बवाल हो गया. यहां विसर्जन के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए. जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है. वहीं जिला अधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि “बहेड़ा थाना अंतर्गत मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया. इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. दो समुदायों के बीच पथराव हुआ है. फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.”

मूर्ति विसर्जन के दौरान यात्रा पर पथराव

मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के लोदीपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान यात्रा निकाली जा रही थी, जैसे ही यात्रा तबहलपुर मंडल टोला से निकलकर लोदीपुर में मुस्लिम टोला में पहुंची, तभी यात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. इस पथराव में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका सभी का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- ISRO आज ‘नॉटी ब्वॉय’ रॉकेट को करेगा लॉन्च, मौसम और आपदाओं से जुड़ी सटीक जानकारी देगा INSAT-3DS

भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

घटना के बारे में जानकारी देते हुए भागलपुर पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि लोदीपुर थाना इलाके में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए थे. जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांतिपूर्वक मूर्ति विसर्जन कराकर स्थिति को काबू में किया. अभी मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital