मनोरंजन

रोंगटे खड़े कर देगी देशभक्ति की ये कहानी, ऋतिक-दीपिका की फाइटर शानदार ही नहीं किंग साइज एंटरटेनर भी, गणतंत्र दिवस को बना सकती है खास

Fighter First Review: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की नई फिल्म फाइटर आज यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन के साथ-साथ दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उस्ताह देखने को मिल रहा है क्योंकि इसका डायरेक्टर सिद्धार्त आनंद ने किया है. इस फिल्म को पहले दिन सिनेमाघरों में देखने के लिए जमकर एडवांस बुकिंग हुई है. वहीं इन सबके बीच फाइटर का पहला रिव्यू भी आ गया है. तो चलिए जानते हैं कैसी है ये फिल्म?

फाइटर का पहला रिव्यू आया सामने

बता दें कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर का पहला रिव्यू सामने आ गया है. जिसमें फिल्म की खूब तारीफ की गई है. 25 जनवरी यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फाइटर साल की पहली सबसे बड़े बजट की थिएट्रिकल फिल्म है. फाइटर का पहला रिव्यू एक यूजर ने अपने एक्स यानी ट्वीटर पर शेयर किया है.

यूजर ने अपने रिव्यू में फिल्म को साढ़े 4 स्टार देते हुए फाइटर को ‘शानदार’ फिल्म बताया है. उन्होंने ऋतिक, दीपिका और अनिल कपूर की शानदार एक्टिंग की भी खूब तारीफ की है. यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखते हुए कहा है कि, “वॉर, पठान अब फाइटर. डायरेक्टर सिद्धार्थआनंद ने हैट-ट्रिक बनाई… एरियल एक्शन, ड्रामा, इमोशन और देशभक्ति, फाइटर एक किंग-साइज एनटरटेनर फिल्म है, जिसमें ऋतिक रोशन का शानदार अभिनय है…बस इसे मिस न करें.”

ये भी पढ़ें:Bade Miyan Chote Miyan: आतंकियों को सबक सिखाएंगे ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ऐसी होगी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्‍म

ऋतिक-दीपिका की जोड़ी देती है एकस्ट्रा चमक

ऋतिक-दीपिका की परफॉर्मेंस की बात करें तो ”बिना किसी शक के ऋतिक रोशन शो स्टॉपर हैं. वह अविश्वसनीय ईमानदारी के साथ वीरता, संयम और क्रोध प्रदर्शित करते हैं. वह जिस भी सीक्वेंस में दिखाई देते हैं, उसके मालिक हैं, हर पल को शानदार अभिनय से जीवंत बनाते हैं… दीपिका पादुकोण ट़ॉप पायदान पर हैं, जो डिमांडिंग पार्ट को बखूबी निभाती हैं. ऑन-स्क्रीन जोड़ी ऋतिक रोशन – दीपिका पादुकोण फिल्म को एक्स्ट्रा चमक देती है.”

पहले दिन इतना कमा सकती है फाइटर

फाइटर को फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर से 2 घंटे और 43 मिनट का रन-टाइम दिया गया है. जिसमें कई एवरग्रीन गानों के साथ-साथ रोमांटिक सिन्स भी है. फाइटर की शुरुआत दिन की किस्मत काफी हद तक फिल्म के वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी क्योंकि एडवांस बुकिंग को देखते हुए कहा जा रहा है कि ये 23 से 25 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है. उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करेगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

10 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

32 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

1 hour ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

1 hour ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

1 hour ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

1 hour ago