मलाइका अरोड़ा अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी (फोटो)
Arbaaz Khan: अभिनेता अरबाज खान और इटैलियन मॉडल से अभिनेत्री बनीं जॉर्जिया एंड्रियानी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, हाल ही में उनके ब्रेकअप की खबरों ने तब सुर्खियां बटोरीं, जब बीते दिनों जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह और अरबाज सिर्फ ‘अच्छे दोस्त’ हैं. हालांकि, इस बात का कोई खुलासा नहीं हुआ है कि क्या दोनों अलग हो गए हैं. फिल्म मेकर करण जौहर ने अरबाज की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा से उनके शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ के हालिया एपिसोड में यह सवाल किया है.
दरअसल, मलाइका अरोड़ा के शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ के हालिया एपिसोड में फिल्म मेकर करण जौहर ने सोफे की शोभा बढ़ाई. इस दौरान करण ने तलाक के बाद मलाइका से अरबाज के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछना शुरू किया. इस पर एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे लगता है कि यह प्यारा है. हम दोनों एक-दूसरे के साथ पहले से बहुत ज्यादा अच्छे हैं”.
ये भी पढ़ें- Urfi Javed: पुलिस शिकायत पर भड़कीं उर्फी, बोल्ड वीडियो शेयर कर बोलीं- कोर्ट में इसे इस्तेमाल करना
इसके बाद करण जौहर ने मलाइका से अरबाज और जॉर्जिया के ब्रेकअप की अफवाहों के बारे में पूछा. करण ने मलाइका से पूछा, ”जब हाल ही में अरबाज का ब्रेकअप हुआ, तो क्या आपने उनसे इस बारे में बात की? इस पर मलाइका ने कहा, ”ईमानदारी से कहूं तो, मैं यह सब सवाल नहीं पूछती हूं. मैं उस तरह की इंसान हूं, जो अरहान से भी यह नहीं पूछती हूं कि उनकी लाइफ में आखिर चल क्या रहा है. मुझे यह सब करना पसंद नहीं है. मुझे लगता है कि मैं लाइन क्रॉस कर रही हूं. मैं जानती हूं कई सारे कपल्स तलाक के बाद बच्चों से एक-दूसरे की लाइफ के बारे में अपडेट लेते हैं, लेकिन मैं उनमें से एक नहीं हूं. मैं इन सब चीजों से दूर ही रहती हूं”.
इससे पहले, मलाइका ने अपने शो के पहले एपिसोड में फराह खान संग बात करते हुए अपनी तलाक और फर्स्ट मैरिज के बारे में कई राज खोले थे. मलाइका ने कहा था कि उन्होंने अरबाज से बहुत छोटी उम्र में शादी की थी, क्योंकि वो अपने घर से निकलना चाहती थीं.
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 1998 में शादी की थी. हालांकि, सालों तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों ने मई 2017 में आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया था. तलाक के कुछ सालों बाद मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करने लगीं. वहीं, अरबाज खान, जॉर्जिया एंड्रियानी संग रिलेशन में हैं.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…