VHP Rajasthan
VHP Rajasthan: विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने राजस्थान में संगठनात्मक बदलाव करते हुए जयपुर के उद्योगपति और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सुभद्र पापड़ीवाल को विश्व हिंदू परिषद का प्रांत अध्यक्ष नियुक्त किया है. उनके नाम की घोषणा दिल्ली में आयोजित विहिप की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में की गई.
सुभद्र पापड़ीवाल लंबे समय से विश्व हिंदू परिषद से जुड़े रहे हैं और इससे पहले प्रांत उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और औद्योगिक क्षेत्र में लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.
पापड़ीवाल जयपुर के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते हैं. वे खाद्य एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े कई उद्यमों का संचालन करते हैं तथा विभिन्न कंपनियों में निदेशक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. साथ ही वे यूनाइटेड काउंसिल ऑफ राजस्थान इंडस्ट्री (UCORI) के संस्थापक संरक्षकों में शामिल रहे हैं और औद्योगिक संगठनों के माध्यम से लंबे समय से उद्योग जगत का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं.
वे सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया के औद्योगिक विकास और उद्यमियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय रहे हैं. उद्योग, व्यापार और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण वे राजस्थान के उद्योग जगत में एक जाना-पहचाना नाम माने जाते हैं.
ये भी पढ़ें- हिंसक हुए कॉकरोच: विरोध प्रदर्शन के दौरान 50 जवान हुए घायल, CJP का आरोप- बिना उकसाए किया लाठिचार्ज
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति को संगठन के आगामी विस्तार, सामाजिक गतिविधियों और हिंदू समाज से जुड़े अभियानों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे राजस्थान में विहिप को नई दिशा देने वाला फैसला बताया.
-भारत एक्सप्रेस
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…