Subhash Munda
Subhash Munda: झारखंड में सीपीएम नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना तब हुई जब सुभाष राजधानी रांची में दलादली इलाके के अपने ऑफिस में बैठे थे. बताया गया कि इस दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाश आए और सुभाष मुंडा को गोली मारकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. वहीं, राज्य के पूर्व सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है.
झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार 26 जुलाई को सीपीएम के स्थानीय नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना की जानकारी ग्रामीण रांची के एसपी नौशाद आलम ने दी. वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया है. पूर्व सीएम मरांडी ने ट्वीट कर कहा,”एक तरफ एक्सीडेंटल राजकुमार कानून व्यवस्था को बहाल करने के लिए पुलिस के अधिकारियों को चेतावनी दे रहे हैं और दूसरी ओर राजधानी रांची के अति व्यस्त इलाके दलादली चौक में अपराधी कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ चुके सुभाष मुंडा की सरेआम गोली मारकर हत्या कर देते हैं.”
उन्होंने आगे लिखा,”यही है राजधानी रांची और पूरे झारखंड की कानून व्यवस्था की असलियत. जब तक घूसखोर पुलिस पदाधिकारियों हटाकर तेजतर्रार अफसरों की नियुक्ति नहीं होगी तब तक विधि व्यवस्था सुधरेगी नहीं. जब पुलिस का ध्यान अवैध खनन और राजनीतिक आकाओं के गलत और पूर्वाग्रह पूर्ण हुक्म की तामील करने में होगा तो विधि व्यवस्था की कौन पूछता है?”
ये भी पढ़ें- सीमा हैदर मामले में बड़ी कार्रवाई! सचिन के दो रिश्तेदार गिरफ्तार
इस घटना को लेकर बीजेपी झारखंड सरकार पर हमलावर है. बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,”आज साबित हो गया कि मुख्यमंत्री जी सिर्फ अखबारों में छपने के लिए बयानबाजी करते हैं और राज्य में कानून व्यवस्था का हाल सुधरने का नाम नहीं ले रहा, अपराधी बेलगाम मौत का तांडव कर रहे हैं. थोड़ी देर पहले रांची में अपराधियों ने आदिवासी नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी.”
-भारत एक्सप्रेस
GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…
नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…
हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…
Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…
समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…