Sudhanshu Trivedi at Bharat Express Conclave: ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क’ के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव ‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ के मंच पर उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर और रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता पर खुलकर चर्चा हुई. नेटवर्क के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के साथ संवाद करते हुए भाजपा के प्रखर वक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने योगी सरकार के विजन की जमकर सराहना करे हुए कहा कि ‘पहले यूपी में अवैध कट्टे थे वहीं आज ब्रह्मोस बन रही है. ‘साथ ही, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूरे विपक्ष की कार्यशैली पर भी करारा प्रहार किया.
सुधांशु त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश में पिछली सरकारों के कार्यकाल को आड़े हाथों लेते हुए कानून-व्यवस्था और औद्योगीकरण के मुद्दे पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि एक समय था जब यूपी की पहचान अवैध ‘कट्टे’ (देसी पिस्तौल) बनाने वाले राज्य के रूप में होती थी, लेकिन आज उसी उत्तर प्रदेश में दुनिया की सबसे खतरनाक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ का निर्माण हो रहा है. उन्होंने बताया कि अब भारत केवल मैन्युफैक्चरिंग ही नहीं कर रहा है, बल्कि रक्षा उपकरणों का एक्सपोर्ट (निर्यात) भी कर रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर देश के युवाओं को रोजगार मिल रहा है.
विकास कार्यों पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए त्रिवेदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तगड़ा कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि विपक्ष को देश का विकास नजर ही नहीं आता; अगर वे अपनी आंखों से नकारात्मकता का चश्मा उतार कर देखें तो उन्हें एक बदला हुआ हिंदुस्तान दिखाई देगा. राहुल गांधी को ‘युवा नेता’ कहे जाने पर तंज कसते हुए उन्होंने चुटकी ली कि “55 वर्षीय युवा तो चाह कर भी खुदा को नहीं देख पाते.
यह भी पढ़ें: ‘बेगानी जंग में गैर मुल्ला दीवाना’, ईरान-इजरायल युद्ध पर विपक्ष के रुख पर सुधांशु त्रिवेदी का करारा तंज
ईरान-इजरायल युद्ध पर विपक्ष के स्टैंड पर जोरदार हमला बोलते हुए सुधांशु ने कहा कि बेगानी जंग में गैर मुल्ला दीवाना यह भारत में देखने को मिल रहा है. इसको लेकर उन्होंने कहा कि जब युद्ध मिडल ईस्ट में हो रहा है तो दर्द विपक्ष के नेताओं को क्यों हो रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…