प्रतीकात्मक तस्वीर.
Suicide in Delhi: दिल्ली के रंगपुरी इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक पिता ने अपनी चार बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली है. चारों बेटियां दिव्यांग थीं. बता दें कि शुक्रवार की सुबह पुलिस ने किराये के घर से एक-एक कर सब की लाश बरामद की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 50 वर्षीय हीरालाल अपने परिवार के साथ रंगपुरी स्थित एक किराये के मकान में रहते थे. वह मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हीरालाल पेशे से कार्पेंटर थे और उनकी पत्नी की मौत एक साल पहले कैंसर से हो गई थी. जिसके बार परिवार में 18 साल की बेटी नीतू, 15 वर्ष की निशि, 10 साल की नीरू और 8 साल की बेटी निधि थे. बेटियां दिव्यांग होने की वजह से चलने-फिरने में असमर्थ थीं, जिसको लेकर हीरालाल परेशान रहते था. पत्नी की मौत के बाद वह और अधिक परेशान रहने लगा था. हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. सीसीटीवी फुटेज में शख्स 24 तारीख को घर के अंदर जाते दिखाई दिया है. उसके बाद से घर का दरवाजा अंदर से बंद हो गया था. पुलिस को घर से सल्फास के पाउच मिले हैं.
बता दें कि शुक्रवार सुबह तकरीबन 10 बजे दिल्ली पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली. पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि कमरे का दरवाजा बंद है. जिसके बाद फायर सर्विस टीम को बुलाकर दरवाजे को तुड़वाया गया. पिता समेत 5 बेटियों के शव कमरे में पड़े हुए थे और पास में सल्फाल के पाउच भी बिखड़े हुए थे.
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मौके पर दिल्ली एफएसएल, सीबीआई एफएसएल और सफदरगंज अस्पताल के डॉक्टर की टीम से जांच करवाई. घटना के बारे में दिल्ली पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला सुसाइड का जरूर लगता है लेकिन पांचों ने एक साथ ऐसा कदम क्यों उठाया. इस मामले में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या पिता ने ही अपनी चार बेटियों को जहर दिया फिर खुदकुशी की या इसके तार किसी और से जुड़े हैं. हालांकि, मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही हो पाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा को बड़ा झटका लगा है. वह छह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत हुई.…
Congress Funding Crash: लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के खजाने को झटका लगा है. वित्त…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोपल-घुमा के लोगों से वादा किया है कि 2029…
UP Election 2027: मुलायम सिंह यादव के करीबी पूर्व मंत्री तोताराम यादव ने अखिलेश यादव…
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 11-12 नवंबर को आयोजित ‘किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस…