Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली के रंगपुरी इलाके में पिता ने अपनी 4 दिव्यांग बेटियों के साथ की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Suicide in Delhi: दिल्ली के रंगपुरी इलाके में एक पिता ने अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली. शुक्रवार की सुबह पुलिस ने किराये के घर से एक-एक कर सब की लाश बरामद की है.

Engineer

प्रतीकात्मक तस्वीर.

Suicide in Delhi: दिल्ली के रंगपुरी इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक पिता ने अपनी चार बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली है. चारों बेटियां दिव्यांग थीं. बता दें कि शुक्रवार की सुबह पुलिस ने किराये के घर से एक-एक कर सब की लाश बरामद की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 50 वर्षीय हीरालाल अपने परिवार के साथ रंगपुरी स्थित एक किराये के मकान में रहते थे. वह मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे.

एक साल पहले कैंसर से हुई थी पत्नी की मौत

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हीरालाल पेशे से कार्पेंटर थे और उनकी पत्नी की मौत एक साल पहले कैंसर से हो गई थी. जिसके बार परिवार में 18 साल की बेटी नीतू, 15 वर्ष की निशि, 10 साल की नीरू और 8 साल की बेटी निधि थे. बेटियां दिव्यांग होने की वजह से चलने-फिरने में असमर्थ थीं, जिसको लेकर हीरालाल परेशान रहते था. पत्नी की मौत के बाद वह और अधिक परेशान रहने लगा था. हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. सीसीटीवी फुटेज में शख्स 24 तारीख को घर के अंदर जाते दिखाई दिया है. उसके बाद से घर का दरवाजा अंदर से बंद हो गया था. पुलिस को घर से सल्फास के पाउच मिले हैं.

कब की है घटना

बता दें कि शुक्रवार सुबह तकरीबन 10 बजे दिल्ली पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली. पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि कमरे का दरवाजा बंद है. जिसके बाद फायर सर्विस टीम को बुलाकर दरवाजे को तुड़वाया गया. पिता समेत 5 बेटियों के शव कमरे में पड़े हुए थे और पास में सल्फाल के पाउच भी बिखड़े हुए थे.

अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मौके पर दिल्ली एफएसएल, सीबीआई एफएसएल और सफदरगंज अस्पताल के डॉक्टर की टीम से जांच करवाई. घटना के बारे में दिल्ली पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला सुसाइड का जरूर लगता है लेकिन पांचों ने एक साथ ऐसा कदम क्यों उठाया. इस मामले में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या पिता ने ही अपनी चार बेटियों को जहर दिया फिर खुदकुशी की या इसके तार किसी और से जुड़े हैं. हालांकि, मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही हो पाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital