देश

Fighter Plane Crash in Morena: मुरैना में वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, सुखोई-30 और मिराज क्रैश, एक पायलट की मौत

Fighter Plane Crash in Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना के पास एक सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए. खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया. दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था. रक्षा सूत्रों के मुताबित, दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर हवाई ठिकाने से उड़ान भरी थी. वहां अभ्यास चल रहा था. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटना के दौरान Su-30 में 2 पायलट थे जबकि मिराज 2000 में एक पायलट था. प्रारंभिक रिपोर्ट बताती है कि 2 पायलट सुरक्षित हैं. वहीं तीसरे पायलट की मौत की खबर सामने आ रही है.

मुरैना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष बागरी ने बताया कि आज सुबह 2 विमान मिराज और सुखोई ग्वालियर से उड़े थे..एक विमान में 2 पायलट और दूसरे में 1 पायलट था. 2 पायलट को रेस्क्यू किया गया. एक पायलट के कुछ अवशेष मिले हैं..विमान के कुछ हिस्से भरतपुर में भी मिले हैं जिसके बारे में पता किया जा रहा है.

भारतीय वायु सेना ने अपने बयान में कहा कि भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान आज सुबह ग्वालियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए. विमान नियमित परिचालन उड़ान प्रशिक्षण मिशन पर थे. इसमें शामिल तीन पायलटों में से एक को घातक चोटें आईं. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

लोगों ने सुनी तेज आवाज

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर चंबल अंचल के मुरैना में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है. मुरैना जिले के पहाड़गढ़ विकासखंड में विमान जंगल में गिरा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों विमानों को आसमान में आग लगते हुए और तेज गति से जमीन की ओर जाते हुए देखा.

मध्य प्रदेश के मुरैना के पास सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटना में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CDS जनरल अनिल चौहान और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के संपर्क में हैं और उनसे घटना की जानकारी ले रहे हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर जताया दुख

हादसे की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने ट्वीट किया और कहा कि मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है. मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव एवं राहत कार्य में वायुसेना को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं. विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं.

ये भी पढ़ें: राजस्थान के भतरपुर में हेलीकॉप्टर क्रैश, पुलिस और प्रशासन मौके पर

हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में दो पायलट सुरक्षित हैं, जबकि एक पायलट की मौत हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

30 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago