शपथ ग्रहण समारोह में जश्न का माहौल
Himachal New CM: हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिज ग्राउंड में काफी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं. समर्थकों में जश्न का माहौल है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह पहुंच रहे है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम सभी खुश हैं, इन्होंने बहुत मेहनत की है.
वहीं, शपथ ग्रहण से पहले शिमला में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष, नेता और सारे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर ये लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की, ये जनता की जीत है. एक एक करके सारे काम होंगे. ये किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है सबने एक होकर काम किया और यह उसका परिणाम है.
कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा कि ये खुशी की बात है, सुक्खू जी को पार्टी ने मौका दिया है, हिमाचल में पार्टी ने जो भी वादे किए हैं हमें उम्मीद है कि सुक्खू जी उन्हें पूरा करेंगे. ये एक सकारात्मक बदलाव है. यहां के लोग कांग्रेस को हमेशा से चाहते हैं.
तो वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज तो मौसम भी बहुत खुशनुमा हो गया है, आज शपथ ग्रहण समारोह भी बेहद शानदार होगा. नेता, कार्यकर्ता में जश्न का माहौल है. एक नई शुरुआत हो रही है. हिमाचल के साथ आने वाला वक्त और भी मज़बूत होगा.
ये भी पढ़ें : Sukhvinder Singh Sukhu: कभी शिमला की गलियों में दूध बेचते थे सुखविंदर सिंह सुक्खू, पिता थे हिमाचल परिवहन निगम में बस ड्राइवर
गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आए. 68 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के 40 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, तो वहीं बीजेपी 25 पर सिमट गई. कांग्रेस की जीत के साथ ही पार्टी में सीएम पद को लेकर विवाद शुरू हो गया. शुक्रवार पूरे दिन शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में हंगामा हुआ. प्रतिभा सिंह के समर्थक नारेबाजी करते रहे. वहीं, प्रचार समिति के प्रमुख रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थक भी उनके पक्ष में नारेबाजी करते रहे. हालांकि, सुक्खू खुद को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर बताते रहे.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…